देश

8th Pay Commission Pension Update: 8वें वेतन आयोग को लेकर फैली अफवाहों पर शिव गोपाल मिश्रा ने दी सफाई, पेंशन बंद होने की खबरों को बताया पूरी तरह बेबुनियाद (Video)

फिलहाल 8वां केंद्रीय वेतन आयोग लाखों केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन एवं पेंशन ढांचे की समीक्षा कर रहा है. कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि आयोग की चर्चाओं का उद्देश्य सभी वर्तमान और भविष्य के पेंशनभोगियों के लिए निष्पक्ष और व्यापक संशोधन सुनिश्चित करना है.

8th Pay Commission Pension Update: 8वें वेतन आयोग को लेकर फैली अफवाहों पर शिव गोपाल मिश्रा ने दी सफाई, पेंशन बंद होने की खबरों को बताया पूरी तरह बेबुनियाद (Video)

8th Pay Commission Pension Update: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अफवाहों के बीच नेशनल काउंसिल (जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी) के स्टाफ साइड के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा (Shiva Gopal Mishra) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने उन सभी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि कुछ केंद्रीय सरकारी पेंशनभोगियों की पेंशन बंद कर दी जाएगी या फिर 2026 के बाद रिटायर होने वाले कर्मचारियों को ही संशोधित पेंशन का लाभ मिलेगा.

सोशल मीडिया पर वायरल इन दावों के बाद बड़ी संख्या में पेंशनभोगियों ने शिव गोपाल मिश्रा से संपर्क कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की थी. इसके बाद उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो जारी कर इन सभी खबरों को निराधार बताया.

शिव गोपाल मिश्रा ने रिटायर होने वालों की पेंशन रोकने की अफ़वाहों का खंडन किया

वीडियो जारी कर अफवाहों का किया खंडन

वीडियो संदेश में शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि उनके नाम से कई तरह की भ्रामक बातें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा, "ये सभी बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं. कृपया ऐसी अफवाहों पर बिल्कुल भी विश्वास न करें."

उन्होंने आगे कहा कि 8वें वेतन आयोग में पेंशन से जुड़े मुद्दों पर लगातार चर्चा चल रही है और उन्हें पूरा भरोसा है कि पुराने और नए सभी पेंशनभोगियों को नियमित रूप से पेंशन मिलती रहेगी. साथ ही भविष्य में पेंशन व्यवस्था में और सुधार भी किए जाएंगे.

सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों को रोक पाना संभव नहीं है, लेकिन पेंशनभोगियों को केवल आधिकारिक और प्रमाणित स्रोतों से मिलने वाली जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट संदेश या वायरल पोस्ट पर विश्वास न करें और केवल यूनियन के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल या अधिकृत माध्यमों से जारी जानकारी को ही सही मानें.

8वें वेतन आयोग में जारी है समीक्षा

फिलहाल 8वां केंद्रीय वेतन आयोग लाखों केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन एवं पेंशन ढांचे की समीक्षा कर रहा है. कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि आयोग की चर्चाओं का उद्देश्य सभी वर्तमान और भविष्य के पेंशनभोगियों के लिए निष्पक्ष और व्यापक संशोधन सुनिश्चित करना है. ऐसे में पेंशन बंद होने या किसी वर्ग को संशोधित पेंशन से बाहर रखने जैसी खबरों का कोई आधार नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2026 08:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).