Richa Chadha Galwan Statement: रिचा चड्ढा के विवादित बयान पर खिलाड़ी अक्षय कुमार ने दिया तीखा रिएक्शन, एक्ट्रेस के लिए कह दी ये बड़ी बात
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी रिचा चड्ढा को लताड़ लगाई है. एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने विवादित ट्वीट- Galwan Says Hi पर गुरुवार को माफी मांग ली है. ऋचा के इस ट्वीट पर विवाद शुरू हो गया था.
Richa Chadha Galwan Statement: रिचा चड्ढा गलवान घाटी हिंसा पर विवादित बयान देकर चारों तरफ से गिर गई है. सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. इसी बीच बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी रिचा चड्ढा को लताड़ लगाई है. अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा "यह देखकर दुख होता है, हमें कभी भी अपने सशस्त्र बलों का अपमान नहीं करना चाहिए वो हैं तो आज हम हैं."
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने विवादित ट्वीट- Galwan Says Hi पर गुरुवार को माफी मांग ली है. ऋचा के इस ट्वीट पर विवाद शुरू हो गया था. दरअसल, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 22 नवंबर को कहा था कि सरकार आदेश दे तो हम पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) को वापस लेने के लिए तैयार हैं.
इस ट्वीट को टैग करते हुए ऋचा ने बुधवार ट्वीट किया था- 'Galwan Says Hi' इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें फटकारा कि वह आर्मी का मजाक उड़ा रही हैं. ट्रोलिंग के बाद ऋचा ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया और माफी भी मांग ली.
Hurts to see this. Nothing ever should make us ungrateful towards our armed forces. Woh hain toh aaj hum hain. 🙏 pic.twitter.com/inCm392hIH
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 24, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2022 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

