बॉलीवुड

Aishwarya Rai Bachchan ने इसलिए फिल्मों में नहीं दिया Kissing Scene, पति Abhishek Bachchan ने किया खुलासा!

बॉलीवुड कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपनी शादी की 13वीं सालगिरह मना रहे हैं. इस कपल 20 अप्रैल, 2007 में शादी के बंधन में बंधा था.

Aishwarya Rai Bachchan ने इसलिए फिल्मों में नहीं दिया Kissing Scene, पति Abhishek Bachchan ने किया खुलासा!
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड कपल अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) आज अपनी शादी की 13वीं सालगिरह मना रहे हैं. ये कपल  20 अप्रैल, 2007 को शादी के बंधन में बंधा था. शादी के दो साल बाद 2009 में अभिषेक ऐश्वर्या के साथ ओपरा विनफ्रे (Oprah Winfrey) के चैट शो में पहुंचे थे जहां उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि ऐश्वर्या ने फिल्मों में कभी किसिंग सीन क्यों नहीं दिया.

ओपरा ने अपने शो में ऐश्वर्या से कहा था , "मैं समझ सकती हूं कि आपने कैमरे के सामने कभी किस नहीं किया." इसके बाद ऐश्वर्या अभिषेक की ओर बढ़ती हैं और वो उन्हें किस करते हैं. इसके बाद ऐश्वर्या कहती है, "गो ऑन बेबी." ये देखकर दर्शक भी हंस पड़ते हैं.

फिल्मों में किसिंग सीन (Kissing Scene) को लेकर बात करते हुए अभिषेक कहते हैं, "ऐसा नहीं है कि ये सिर्फ पश्चिमी देशों में होता है या इसे भारत में स्वीकार नहीं जाता है. यहां बात स्वीकृति की नहीं है. लेकिन मुझे लगता है कि भारतीय दर्शक इसे जरुरी नहीं समझते हैं. ऐसा मान लो कि एक लड़का-लड़की मिलते हैं, उन्हें प्यार हो जाता है और वो एक दूसरे से इसका इजहार करना चाहते हैं. पश्चिमी देशों में वो किस करके अपने प्रेम को व्यक्त करते हैं."

अभिषेक ने आगे कहा, "भारत में हम इसकी जगह एक सॉन्ग पेश करते हैं. क्या ये दिलचस्प नहीं है? आप एक इंटिमेट मोमेंट में होते हैं और अचानक सीन कटता है और आप पहाड़ों के बीच होते हैं और नाचते हैं." इसपर ऐश्वर्या कहती हैं, "जहां गाना होता है वहां हम खूब एन्जॉय करते हैं."

आपको बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या ने ढाई अक्षर प्रेम के, कुछ ना कहो, उमराव जान, धूम 2,गुरु और रावण जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है. इन्होंने मुंबई स्थित अपने प्रतीक्षा बंगले पर शादी की थी. साल 2011 में ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को जन्म दिया.

बात करें वर्कफ्रंट की तो अभिषेक अपनी सीरीज 'द बिग बुल' को लेकर काफी चर्चा में हैं. इस फिल्म को देखने के बाद पिता अमिताभ बच्चन ने भी उनकी काफी प्रशंसा की.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2021 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).