बॉलीवुड

तापसी पन्नू के बाद अब हुमा कुरैशी का बिजली बिल आया इतने हजार का, एक्ट्रेस ने ट्वीट कर अडानी पावर से पूछा सवाल

अब एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भी ट्वीट करके बताया कि उन्हें भी इस बार 50 हजार का लाइट बिल भेजा गया है. जिसके बाद हुमा ने अडानी पावर इस मामले जवाब मांगा है.

तापसी पन्नू के बाद अब हुमा कुरैशी का बिजली बिल आया इतने हजार का, एक्ट्रेस ने ट्वीट कर अडानी पावर से पूछा सवाल
हुमा कुरैशी (Photo Credits: Facebook)

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर अपने बिजली बिल को शेयर किया और अडानी पावर से बढ़े हुए दाम को लेकर सवाल किया था. तापसी ने बताया कि उनका बिजली का बिल आम दिनों के बिल से 10 गुना ज्यादा आया है. तापसी ने बिल की फोटो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें 36,000 हजार का बिल भेजा गया है. अचानक इतना ज्यादा बिल आने से तापसी काफी हैरान थी जिसके चलते उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया था. जिसके बाद अब एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भी ट्वीट करके बताया कि उन्हें भी इस बार 50 हजार का लाइट बिल भेजा गया है.

हुमा कुरैशी ने ट्वीट करके लिखा कि ये नई बिजली दरें क्या हैं??@Adani_Elec_Mum. पिछले महीने मैंने 6 हजार का बिल चुकाया. इस महीने 50 हजार ???? !!! क्या है ये नया प्राइस सर्ज ?? कृपया हमें बताएं.

जाहिर है अचानक से बड़े हुए बिजली दरों ने सेलेब्स की भी परेशानी बढ़ा दी है. यही वजह है कि तापसी पन्नू के बाद अब हुमा कुरैशी ने भी ट्वीट करके अपनी परेशानी शेयर की है. आपको बता दे कि तापसी पन्नू ने ट्वीट करके लिखा था कि  "3 महीने का लॉकडाउन और मैं सोच रही हूं कि ऐसा कौनसा नया एप्लायंस मैं लाया है या इस्तेमाल किया है जो इतना पावर खींच रहा है और जिसके कारण इतना बड़ा बिल मुझे सौंपा गया है. अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई आप हमें किस तरह के पावर का चार्ज कर रहे हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2020 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).