Radhe Shyam के सेट से घर लौटे अभिनेता Prabhas हुए होम क्वारंटाइन?
महाराष्ट्र और मुंबई में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में प्रभास ने घर पहुंचने के बाद खुद को क्वारंटाइन में रखना बेहतर समझा होगा. मुंबई में प्रभास अपनी को एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ शूटिंग कर रहे थे.
कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहें हैं. इस संक्रमण के असर से फिल्मी सितारें भी नहीं बच पा रहे हैं. बॉलीवुड के साथ साथ साउथ इंडस्ट्री के सितारें भी कोरोना के चपेट में आ रहे हैं. ऐसे में अब खबर आ रही हैं कि नामी अभिनेता प्रभास (Prabhas) ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है. दरअसल प्रभास ने मुंबई (Mumbai) में अपनी फिल्म राधे श्याम (Radhe Shyam) की शूटिंग खत्म की है. जिसके बाद वो अपने हैदरबाद के घर पहुंचने पर खुद को क्वारंटाइन कर लिया है.
दरअसल महाराष्ट्र और मुंबई में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में प्रभास ने घर पहुंचने के बाद खुद को क्वारंटाइन में रखना बेहतर समझा होगा. मुंबई में प्रभास अपनी को एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ शूटिंग कर रहे थे. इस फिल्म को राधा कृष्ण कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं. ये फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है.
वैसे आपको बता दे कि इससे पहले अभिनेता राम चरण और महेश बाबू भी खुद को इसोलेशन में रख चुके हैं. दरअसल राम चरण का वैनिटी वैन ड्राईवर कोरोना संक्रमित हो गया था. तो वहीं महेश बाबू का पर्सनल हेयर ड्रेसर भी कोरोना की चपेट में आ चुका है. तो वहीं अब प्रभास के भी होम क्वारंटाइन होने की बात सामने आ रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2021 09:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

