बॉलीवुड

#BottleCapChallenge: अक्षय कुमार के बाद 'गली बॉय' सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी शेयर किया हैरान करने वाला वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक हैरतंगेज वीडियो शेयर किया था. वीडियो में वह जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रहे थे. उन्होंने अपने पैर से बोतल का ढक्कन खोला था. दरअसल, सोशल मीडिया पर बोतल कैप चैलेंज (bottle cap challenge) वायरल हो रहा है.

#BottleCapChallenge: अक्षय कुमार के बाद 'गली बॉय' सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी शेयर किया हैरान करने वाला वीडियो
सिद्धांत चतुर्वेदी और अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक हैरतअंगेज वीडियो शेयर किया था. वीडियो में वह जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रहे थे. उन्होंने अपने पैर से बोतल का ढक्कन खोला था. दरअसल, सोशल मीडिया पर बोतल कैप चैलेंज (bottle cap challenge) वायरल हो रहा है. हॉलीवुड के अभिनेता जेसन स्टेथम (Jason Sthatham) ने इस चैलेंज की शुरुआत की थी. अब खिलाड़ी कुमार के बाद फिल्म 'गली बॉय' के अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) ने भी इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए एक वीडियो शेयर किया है.

सिद्धांत ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, "चीजों को वैसे ही वापस रखना चाहिए जैसे आप उन्हें ढूंढते हो. अगला चैलेंज प्लास्टिक की बोतलों को किक करना होगा, सिर्फ ढक्कनों को नहीं." एक नजर डालिए सिद्धांत के इस वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:- अक्षय कुमार ने किया जेसन स्टेथम का बोतल कैप चैलेंज, शेयर किया ये हैरतंगेज वीडियो

आपको बता दें कि फिल्म 'गली बॉय' में सिद्धांत ने एमसी शेर का किरदार निभाया था. फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया था. गली बॉय में उनके अलावा रणवीर सिंह और आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. जोया अख्तर ने फिल्म का निर्देशन किया था. अक्षय कुमार की बात करें तो वह जल्द ही  'हाउसफुल 4','मिशन मंगल' और 'लक्ष्मी बॉम्ब' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2019 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).