अदनान सामी से फैन ने पूछा- 14 अगस्त को क्यों नहीं मनाया स्वतंत्रता दिवस, सिंगर ने दिया ये करारा जवाब

मशहूर सिंगर अदनान सामी को भारत आए हुए तकरीबन 19 साल हो गए हैं. उनके पास भारतीय पासपोर्ट भी है. साल 2015 में अदनान सामी को भारत की नागरिकता मिल गई थी. इससे पहले उनके पास पाकिस्तान का पासपोर्ट था. भारत का नागरिक होने पर अदनान सामी को कई दफा ट्रोल किया जा चुका है. अब एक बार फिर से कुछ ऐसा ही हुआ.

अदनान सामी (Photo Credits: Twitter)

मशहूर सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami) को भारत आए हुए तकरीबन 19 साल हो गए हैं. उनके पास भारतीय पासपोर्ट भी है. साल 2015 में अदनान सामी को भारत (India) की नागरिकता मिल गई थी. इससे पहले उनके पास पाकिस्तान (Pakistan) का पासपोर्ट था. भारत का नागरिक होने पर अदनान सामी को कई दफा ट्रोल किया जा चुका है. अब एक बार फिर से कुछ ऐसा ही हुआ. पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर एक फैन ने उनसे ट्विटर पर पूछा कि उन्होंने इस अवसर पर कोई ट्वीट क्यों नहीं किया. सिंगर ने फैन के इस ट्वीट का करारा जवाब देते हुए लिखा कि, "मैं करूंगा... लेकिन कल."

आज भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अदनान ने फैन्स को शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा कि, "सारे जहां से अच्छा.. हिंदोस्तान हमारा...हम बुलबुले है इसके....ये गुलसितां हमारा." एक नजर डालिए उनके ट्वीट पर:-

यह भी पढ़ें:- Independence Day 2019: अनुष्का शर्मा, अर्जुन कपूर समेत इन बॉलीवुड सितारों ने फैन्स को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

आपको बता दें कि अदनानी सामी ने फिल्ममेकर मीरा नायर के साथ एक प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है. मीरा साल 2001 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'मानसून वेडिंग' का म्यूजिकल स्टेज वर्जन बनाने जा रही है. फिल्म 'मानसून वेडिंग' में नसीरुद्दीन शाह, शेफाली शाह और वसुंधरा दास जैसे सितारे अहम रोल में थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट