बॉलीवुड

Independence Day 2019: अनुष्का शर्मा, करण जौहर, अर्जुन कपूर समेत इन बॉलीवुड सितारों ने फैन्स को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

आज देशभर में लोग धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस का त्योहार मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इंडिपेंडेंस डे के कई मैसेज शेयर किए जा रहे हैं. बॉलीवुड के सितारों ने भी फैन्स को खास अंदाज में 73वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है

Independence Day 2019: अनुष्का शर्मा, करण जौहर, अर्जुन कपूर समेत इन बॉलीवुड सितारों ने फैन्स को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
अनुष्का शर्मा, करण जौहर और अर्जुन कपूर (Photo Credits: Instagram)

आज देशभर में लोग धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) का त्योहार मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इंडिपेंडेंस डे के कई मैसेज शेयर किए जा रहे हैं. बॉलीवुड के सितारों ने भी फैन्स को खास अंदाज में 73वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), आमिर खान (Aamir Khan), वरुण धवन (Varun Dhawan) समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया पर इंडिपेंडेंस डे को लेकर ट्वीट किया है.

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने लिखा कि, "दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जश्न मनाया जा रहा है. सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई."

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने लिखा कि, "हमारा तिरंगा हमेशा ऐसे ही ऊंचाई पर उड़ता रहता है. आज के दिन हमें बेहद गर्व होना चाहिए."

यह भी पढ़ें:- स्वतंत्रता दिवस से पहले हाथ में तिरंगा लिए नजर आए जॉन अब्राहम, देखें तस्वीरें

करण जौहर (Karan Johar) ने लिखा कि, "हम उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं को सैल्यूट करते हैं जिन्होंने हमारे देश को आजादी दिलाई. हम उस देश का जश्न मना रहे हैं जिसका दिल सबसे बड़ा है. जय हिंद."

आमिर खान (Aamir Khan) ने कहा कि, "सभी को स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं."

वरुण धवन (Varun Dhawan): मेरे सभी भाइयों और बहनों को मैं ये कहना चाहता हूं कि दुनिया में हम सबसे बड़े लोकतंत्र है. यहां पर इतने सारे धर्म है. चलो सभी को दिखाए. मिले सुर मेरा तुम्हारा तो सुर बने हमारा."

इसके अलावा आयुष्मान खुराना, हुमा कुरैशी, दिशा पाटनी और अजय देवगन ने भी फैन्स को इस खास अवसर पर बधाई दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2019 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).