बॉलीवुड

सिंगर Aditya Narayan ने Shweta Agrawal से शादी के बाद मुंबई में खरीदा आलीशान 5 बेडरूम फ्लैट, चुकाए इतने करोड़ रूपए!

बॉलीवुड सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण ने बीते 1 दिसंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी की. शादी का आयोजन मुंबई के जुहू इलाके स्थित इस्कॉन मंदिर में रखा गया था जहां बेहद ग्रैंड अंदाज में इन्होंने एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए.

सिंगर Aditya Narayan ने Shweta Agrawal से शादी के बाद मुंबई में खरीदा आलीशान 5 बेडरूम फ्लैट, चुकाए इतने करोड़ रूपए!
आदित्य नारायण और श्वेता की शादी (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने बीते 1 दिसंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल (Shweta Agrawal) के साथ शादी की. शादी का आयोजन मुंबई के जुहू इलाके स्थित इस्कॉन मंदिर में रखा गया था जहां बेहद ग्रैंड अंदाज में इन्होंने एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए. कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए शादी समरोह को चुनिंदा मेहमानों की उपस्थिति में आयोजित किया गया जिसमें बॉलीवुड और टीवी से भी कुछ सेलिब्रिटीज नजर आए.

अब खबर आई है कि आदित्य ने श्वेता के साथ शादी के बाद मुंबई में बेहद आलिशान 5 बेडरूम फ्लैट खरीदा है. ये फ्लैट उन्होंने मुंबई के अंधेरी इलाके में खरीदा है जिसके लिए उन्होंने तकरीबन 5 करोड़ रूपए चुकाए हैं.

ये भी पढ़ें: Aditya Narayan’s Wedding New Photo: शादी के बाद पत्नी को प्यार से निहारते दिखे आदित्य नारायण, देखिए फंक्शन की लेटेस्ट तस्वीरें

बॉलीवुड हंगामा को दी हुई जानकारी में आदित्य ने बताया, "मैंने इस 5 बीएचके (BHK) फ्लैट को अंधेरी में ही खरीदा है और ये मेरे माता-पिता के घर से सिर्फ 3 बिल्डिंग की दूरी पर है. हम अगले 3-4 महीने में इसमें शिफ्ट हो जाएंगे. मेरे पास बस कुछ ही कदम की दूरी पर होंगे."

आदित्य ने बताया कि वो इस घर को खरीदने के लिए बीते कई साल से पैसे जमा कर रहे थे. इसी के साथ उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि अपनी पत्नी श्वेता के लिए उन्होंने अपना 70 प्रतिशत क्लोसेट दे दिया है क्योंकि उन्हें ज्यादा जगह की जरुरत है और इस मामले में वो काफी सिंपल हैं.

आपको बता दें कि आदित्य और श्वेता की मुलाकात करीब 10 साल पहले फिल्म 'शापित' के सेट पर हुई थी जहां से इनकी प्रेम कहानी शुरू हुई है. इसी फिल्म से इन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू भी किया था. बात करें वर्कफ्रंट की तो आदित्य इन दिनों टीवी शो 'इंडियन आइडल' पर बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2020 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).