Aditya Narayan and Shweta Agarwal’s Pre-Wedding Photo: आदित्य नारायण ने श्वेता अग्रवाल संग प्री-वेडिंग की फोटो की शेयर
आदित्य नारायण भी 1 दिसबंर को अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंधनेवाले हैं. आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी की रसमें शुरू हो गई हैं. आदित्य नारायण के तिलक समारोह का क्यूटसा विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
बॉलीवुड में इस समय प्यार का मौसम छाया हुआ हैं. बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कर की शादी के बाद अब उनके करीबी दोस्त आदित्य नारायण (Aditya Narayan) भी 1 दिसबंर को अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंधनेवाले हैं. आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल (Shweta Agarwal) की शादी की रसमें शुरू हो गई हैं. आदित्य नारायण के तिलक समारोह का क्यूट सा विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी की तैयारिया धूम धाम से शुरू हो चुकी हैं. कल आदित्य के घर पर आदित्य और श्वेता की तिलक की रसम पूरी हुई. आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और श्वेता की रोमांटिक फोटो शेयर की हैं जिसमें आदित्य श्वेता को अपने बाहों में लेकर मुस्कुरा रहे है. इस फोटो में आदित्य ने डार्क ब्लू ब्लू कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं वहीं श्वेता ऑरेंज कलर का लहंगा पहनी हुई हैं. यह भी पढ़े: Aditya Narayan Wedding: आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल 1 दिसंबर को लेंगे सात फेरे, पीएम मोदी, अमिताभ बच्चन समेत इन लोगों को भेजा गया न्योता!
View this post on Instagram
आदित्य और श्वेता का तिलक सेरेमनी से एक वीडियो वायरल हुआ हैं जिसमें आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल तिलक समारोह के लिए बैठे हुए हैं. उदित नारायण और उनकी पत्नी नारायण झा भी अपने लाडले बेटे का तिलक समारोह एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. वहीं दुसरे वीडियो में उदित नारायण और उनकी पत्नी डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह भी पढ़े: Aditya Narayan Wedding: आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल के शादी की तैयारियां हुई शुरू, देखिए रोका सेरेमनी की पहली फोटो
View this post on Instagram
बता दें कि उदित नारायण ने कोई मोई को दिए गए इंटरव्यू के दौरान आदित्य की शादी को लेकर बताया कि कोविड-19 की वजह से शादी 1 दिसंबर को मंदिर में की जाएगी. जहां 50 लोग ही मौजूद होंगे. दुसरे दिन 2 दिसंबर को पंचतारांकित होटल में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा. जिसमें अमिताभ बच्चन से लेकर पीएम मोदी तक को न्योता भेजा गया हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2020 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

