Anurag Kashyap पर आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस ने ऋचा चड्ढा के मानहानि मुकदमे के बाद बिना शर्त मांगी माफी
7 अक्टूबर की सुनवाई में जब जस्टिस एकके मेनन ने एक्ट्रेस के वकील से पूछा कि क्या वो अपना बयान वापस लेना चाहती है? जिस पर वकील ने कोर्ट को बताया कि उन्हें उस बयान पर पछतावा है.
- Read in
- English
डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस ने ऋचा चड्ढा से बिना किसी शर्त माफी मांग ली है. दरअसल एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) का नाम लिया था. खुद पर हुई इस टिप्पणी से आहत होने के बाद ऋचा चड्ढा एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था. जिसके ऋचा ने एक्ट्रेस पर 1 करोड़ 10 लाख के मानहानि का केस ठोका था. जिस पर 6 अक्टूबर को सुनवाई होनी थी. लेकिन एक्ट्रेस की तरफ से कोई हाजिर नहीं हुआ. जिसके बाद मामले की सुनवाई 7 अक्टूबर के लिए टाल दी गई.
7 अक्टूबर की सुनवाई में जब जस्टिस एकके मेनन ने एक्ट्रेस के वकील से पूछा कि क्या वो अपना बयान वापस लेना चाहती है? जिस पर वकील ने कोर्ट को बताया कि उन्हें उस बयान पर पछतावा है. ऋचा के बारे में ये बातें उन्होंने मासूमियत के साथ कही थी और उन्हें अपनी बात का पछतावा है. उनका इरादा किसी महिला को बदनाम करने का नहीं है. यह भी पढ़े: Anurag Kashyap Accused of Sexual Assault: अनुराग कश्यप पर तेलुगु एक्ट्रेस ने लगाया यौन शोषण का आरोप, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #ArrestAnuragKashyap
आपको बता दे कि एक्ट्रेस ने 23 सितंबर को अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि साल 2013 में अनुराग कश्यप ने रेप करने की कोशिश की थी. जिसके बाद कश्यप पुलिस सामने अपने उपर लगे आरोप को गलत बताया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2020 11:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

