अमृता अरोड़ा के ससुर हुए कोरोना पॉजिटिव, एक्ट्रेस ने बताया कैसी है तबीयत
अमृता अरोड़ा के ससुर उसी इमारत में रहते हैं, जिसमें बहन मलाइका रहती हैं. अमृता अरोड़ा का परिवार बिल्डिंग में 6 वीं मंजिल पर रहता है. उनकी बिल्डिंग को BMC ने सील कर रखा है.
- Read in
- English
कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि मलाइका अरोड़ा जिस बिल्डिंग में रहती हैं. उसमें एक शख्स को कोरोना हो गया है. जिसके बाद उनकी बिल्डिंग टस्कनी को BMC ने सील कर दिया था. ऐसे में अब जानकारी सामने आई है कि मलाइका की बिल्डिंग में जो शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया था वो कोई और नहीं बल्कि उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा के ससुर थे. जिनमे कोरोना के लक्षण मिले थे. bollywood.scuttlebutt नाम के इंस्टाग्राम पेज पर इस बात की जानकारी दी गई है.
खबर के मुताबिक अमृता के ससुर अब इस महामारी से ठीक हो रहे हैं. उन्हें ये इन्फेक्शन एक नर्स के संपर्क में आने के बाद हुआ था. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. अमृता ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि हां, कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. लेकिन अब रिकवर कर रहें हैं. पहले से स्वस्थ हैं. उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा. यह भी पढ़े: COVID 19: मलाइका अरोड़ा की सोसाईटी में मिला कोरोना पॉजिटिव शख्स, BMC ने सील की बिल्डिंग
View this post on Instagram
आपको बता दे कि अमृता अरोड़ा के ससुर उसी इमारत में रहते हैं, जिसमें बहन मलाइका रहती हैं. अमृता अरोड़ा का परिवार बिल्डिंग में 6 वीं मंजिल पर रहता है. आपको बता दे कि कोरोना के कहर से बॉलीवुड भी अछूता नहीं है. अब कई सेलेब्स इसके शिकार हो चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2020 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

