VM Badola Passes Away: फेमस एक्टर और वरुण बडोला के पिता विश्व मोहन बडोला का हुआ निधन
वीएम बडोला के निधन की खबर को उनकी बहु राजेश्वरी सचदेवा ने कन्फर्म किया है. जबकि वरुण बडोला ने सोशल मीडिया पर पिता के जवानी की फोटो शेयर करते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा.
VM Badola Passes Away: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के नामी एक्टर विश्व मोहन बडोला (Vishwa Mohan Badola) उर्फ़ वीएम बडोला अब इस दुनिया में नहीं रहें. पिछले 5 दशक से इंडस्ट्री में सक्रीय रहने वेटरन एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके बेटे वरुण बडोला (Varun Badola) और बेटी अलका कौशल इंडस्ट्री के जाने माने नाम है. जबकि खुद वीएम बडोला ने जोधा अकबर, जॉली LLB, प्रेम रतन धन पायो, स्वदेश और मुन्नाभाई एमबीबीएस जैसे कई फिल्मों में काम किया. उन्होंने आल इंडिया रेडियो के 400 प्ले में काम किया है. इतना ही नहीं वो एक बेहतरीन पत्रकार भी रहें हैं. उनकी निधन की खबर से बेशक सभी को झटका लगा है.
वीएम बडोला के निधन की खबर को उनकी बहु राजेश्वरी सचदेवा ने कन्फर्म किया है. जबकि वरुण बडोला ने सोशल मीडिया पर पिता के जवानी की फोटो शेयर करते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा. इस पोस्ट में वरुण ने अपने पिता की लेगेसी की याद किया और उसे बेहद ही खूबसूरत तरीके से शब्दों में बयान किया हैं. आप भी देखिए वरुण का ये खास पोस्ट.
View this post on Instagram
वीएम बडोला को आखिरी बार फिल्म मिस्सिंग में दिखा गया था. जहां मनोज बाजपेयी और तब्बू मुख्य रोल में थे. विश्व मोहन बडोला के निधन पर हम भी शोक जाहिर करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2020 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

