Jiah Khan Death Case: जिया खान आत्महत्या मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने अभिनेता सूरज पंचोली को किया बरी
जिया खान (Photo Credits: Instagram)

Jiah Khan Death Case: अभिनेत्री जिया खान को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुंबई की एक विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अदालत ने अभिनेता सूरज पंचोली को बरी कर दिया है. जिया खान की 2013 में आत्महत्या से मौत हो गई थी, जिसके बाद उनकी मां ने सूरज पंचोली पर अपनी बेटी को आत्महत्या का कदम उठाने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था. अभिनेता पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया था. आज कोर्ट ने ने सूरज पंचोली के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है.