बॉलीवुड

Abhishek Bachchan- Aishwarya Rai Bachchan की फिल्म गुरु ने 14 साल किए पूरे, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर याद किए बीते दिन

ऐश्वर्या ने फिल्म के प्रीमियर की कई तस्वीरें फैंस के साथ साथ शेयर की है. जिसमें अभिषेक बच्चन मीडिया को इंटरव्यू देते दिखाई दे रहे हैं जबकि वहीं ऐश्वर्या पीछे खड़ी मुस्करा रही हैं. फिल्म के डायरेक्टर मनीरत्नम भी नजर आ रहे हैं.

Abhishek Bachchan- Aishwarya Rai Bachchan की फिल्म गुरु ने 14 साल किए पूरे, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर याद किए बीते दिन
फिल्म गुरु के 14 साल पूरे (Image Credit: Instagram)

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. लेकिन जैसी कामयाबी इस जोड़ी को फिल्म गुरु ने दी वैसी किसी दूसरी फिल्म को नहीं मिली. फिल्म गुरु ने अब 14 साल पूरे कर लिए हैं. ऐसे में ऐश्वर्या राय बच्चन ने फैंस के साथ उस मौके को फिर याद किया. ऐश्वर्या ने फिल्म के न्यूयॉर्क में हुए प्रीमियर की कई तस्वीरें फैंस के साथ साथ शेयर की है. जिसमें अभिषेक बच्चन मीडिया को इंटरव्यू देते दिखाई दे रहे हैं जबकि वहीं ऐश्वर्या पीछे खड़ी मुस्करा रही हैं. फिल्म के डायरेक्टर मनीरत्नम भी नजर आ रहे हैं.

इस तस्वीरों के कोलाज को ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसके साथ उन्होंने लिखा कि आज के दिन...14 साल... गुरु हमेशा. इसके साथ हार्ट इमोजी भी शेयर की है. एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर तमाम फैंस अपना प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं.

वैसे एक लंबे समय के बाद अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को दर्शक एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर देख पाएंगे. दोनों अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाब जामुन में एक साथ नजर आने जा रहे हैं. ये फिल्म एक क्रॉप ड्रामा होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2021 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).