बॉलीवुड

'निकम्मा' में नजर आएंगे अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया, देखें तस्वीर

अभिमन्यु दसानी और सोशल मीडिया स्टार शर्ली सेतिया शब्बीर खान की आगामी एक्शन फिल्म 'निकम्मा' में नजर आएंगे. सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोड्क्शंस और शब्बीर मिल कर फिल्म बना रहे हैं. फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की पहली कड़ी की शूटिंग पूरी कर ली है और उन्होंने गाने के कुछ दृश्यों को फिल्माया है. फिल्म अगले साल गर्मियों में रिलीज हो सकती है.

'निकम्मा' में नजर आएंगे अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया, देखें तस्वीर
अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया (Photo Credits : Instagram)

मुंबई : अभिनेता अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dasani) और सोशल मीडिया स्टार शर्ली सेतिया (Shirley Setia), शब्बीर खान की आगामी एक्शन फिल्म 'निकम्मा' में नजर आएंगे. सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोड्क्शंस और शब्बीर मिल कर फिल्म बना रहे हैं.

शब्बीर ने कहा, "मैं हमेशा से फिल्म जगत में नई प्रतिभाओं को लाने की कोशिश करता रहूंगा और अभिमन्यु और शर्ली को सबके सामने लाने के लिए उत्साहित हूं. ये दोनों मुझे टाईगर और कृति सेनन की याद दिलाते हैं."

यह भी पढ़ें : फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ से डेब्यू करने जा रहे अभिमन्यु दसानी ने कहा- मुझे नहीं लगता कि मैं फिल्म उद्योग से हूं

 

View this post on Instagram

 

💗 ⁣ 📷: @popmercy 💄: @richie_muah

A post shared by Shirley (@shirleysetia) on

वहीं, शर्ली ने कहा, "मुझे इससे बेहतर मौका नहीं मिल सकता था और मुझे खुशी है कि बॉलीवुड में मेरी शुरुआत एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय स्टूडियो और शब्बीर के साथ हो रही है. उन्होंने फिल्म जगत में कई प्रतिभाओं को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है."

फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की पहली कड़ी की शूटिंग पूरी कर ली है और उन्होंने गाने के कुछ दृश्यों को फिल्माया है. फिल्म अगले साल गर्मियों में रिलीज हो सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2019 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).