बॉलीवुड

बिग बॉस 13 में सलमान खान से मिलेंगे एक्टर अभिमन्यु दासानी

अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी जल्द ही अपनी मां के 'मैंने प्यार किया' फिल्म के पूर्व सह-कलाकार सलमान खान से बिग बॉस के घर में मिलेंगे.

बिग बॉस 13 में सलमान खान से मिलेंगे एक्टर अभिमन्यु दासानी
सलमान खान और अभिमन्यु दासानी (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री भाग्यश्री (Bhagyashree) के बेटे अभिमन्यु दासानी (Abhimanyu Dasani) जल्द ही अपनी मां के 'मैंने प्यार किया' फिल्म के पूर्व सह-कलाकार सलमान खान (Salman Khan) से बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में मिलेंगे. 'मर्द को दर्द नहीं होता' के अभिनेता के साथ उनकी फिल्म 'निकम्मा' की सह-कलाकार शिल्पा शेट्टी और शर्ली सेतिया भी रहेंगी.

वहीं शो पर जाने को लेकर अपने उत्साह के बारे में अभिमन्यु ने कहा, "सलमान हमेशा से चाहते थे कि मैं व्यायवसायिक फिल्में करूं. अब जब मैं 'निकम्मा' कर रहा हूं, तो यह मेरा तरीका है कि मैं उनके शो में जाकर सलमान को आमंत्रित करूं और उन्हें अपनी फिल्म देखने के लिए निमंत्रण दूं."

इस फिल्म से जहां यूट्यूब सेंशेसन शर्ली ने शुरुआत की है, वहीं अभिमन्यु की यह दूसरी फिल्म है. ये भी पढ़ें: अभिमन्यु दासानी और राधिका मदान स्टारर ‘मर्द को दर्द नहीं होता है’ का मनोरंजक ट्रेलर हुआ रिलीज

सब्बीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म को सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस और सब्बीर खान फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है. यह 5 जून को रिलीज होने वाली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2020 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).