आमिर खान की बेटी इरा इस शख्स को कर रही हैं डेट, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये तस्वीरें
आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया छाई हुई हैं. इन तस्वीरों में उनके साथ एक लड़के को देखा जा सकता है. लड़के का नाम मिशाल कृपलानी (Mishaal Kirpalani) बताया जा रहा है.
आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया छाई हुई हैं. इन तस्वीरों में उनके साथ एक लड़के को देखा जा सकता है. लड़के का नाम मिशाल कृपलानी (Mishaal Kirpalani) बताया जा रहा है. खबरों की माने तो वो इरा का बॉयफ्रेंड है. इरा ने ये तस्वीरें अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. तस्वीरें देखकर साफ पता लग रहा है कि इरा और मिशाल एक दूसरे के काफी करीब है. तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं.एक तस्वीर में मिशाल इरा के माथे पर किस करते हुए भी नजर आ रहे हैं.
वैलेंटाइन्स डे के अवसर पर भी इरा ने मिशाल के गाने का एक वीडियो शेयर किया था. वैसे मिशाल भी सोशल मीडिया पर इरा के साथ कई फोटोज शेयर करते रहते हैं. उनके द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में वो इरा के साथ समंदर किनारे क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें:- आईपीएल के दौरान तीन ब्रांड के 250 करोड़ का आमिर खान पर दांव
आपको बता दें कि इरा की उम्र अभी सिर्फ 22 साल है. वह अभी अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं. आमिर खान ने एक बार बताया था कि इरा को फिल्ममेकिंग में काफी रूचि है. आमिर खान की बात करें तो वह इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की तैयारियों में व्यस्त है. अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने इस फिल्म की घोषणा की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2019 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

