बॉलीवुड

आमिर खान, रानी मुखर्जी और किरण राव ने स्पॉटबॉय अमोस पॉल को दी अंतिम विदाई, देखें Latest Photos

आमिर खान के स्पॉटबॉय अमोस पॉल का 12 मई को मुंबई में हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया. अमोस ने आमिर के अलावा रानी मुखर्जी के साथ भी काम किया है. अमोस का आज मुंबई के शिवड़ी इलाके स्थित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार किया गया.

आमिर खान, रानी मुखर्जी और किरण राव ने स्पॉटबॉय अमोस पॉल को दी अंतिम विदाई, देखें Latest Photos
आमिर खान और रानी मुखर्जी (Photo Credits: Yogen Shah)

आमिर खान (Aamir Khan) के स्पॉटबॉय अमोस पॉल (Amos Paul) का 12 मई को मुंबई में हार्ट अटैक (Heat Attack) के चलते निधन हो गया. अमोस ने आमिर के अलावा रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के साथ भी काम किया है. अमोस का आज मुंबई के शिवड़ी (Sewri, Mumbai) इलाके स्थित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार (Final Rites) किया गया. इस दौरान आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव (Kiran Rao) के साथ अपने इस चहेते कर्मचारी को अंतिम विदाई देने पहुंचे.

इसी के साथ रानी मुखर्जी भी उन्हें श्रद्धांजलि देने तथा अंतिम बार उन्हें विदा करने के लिए शिवड़ी स्थित शमशान भूमि पर पहुंची. मीडिया में आई लेटेस्ट फोटोज में देखा जा सकता है कि आमिर अपनी पत्नी किरण राव के साथ मौजूद हैं.

आमिर खान और किरण राव (Photo Credits: Yogen Shah)

वहीं नीले रंग की सूट पहनी हुईं और मुंह पर दुपट्टा लिए हुए रानी मुखर्जी यहां नजर आईं. देखें ये फोटोज: 

रानी मुखर्जी (Photo Credits: Yogen Shah)

ये भी पढ़ें: आमिर खान के स्पॉटबॉय अमोस का हार्ट अटैक के चलते हुआ निधन, एक्टर करीम हाजी ने दी जानकारी

अमोस के परिवारवालों से बात करती हुईं किरण राव (Photo Credits: Yogen Shah)

इंडस्ट्री से जुड़े लोग बताते हैं कि आमिर की आनेवाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के सेट पर भी अमोस उनके साथ रहा करते थे और उनकी काफी देखभाल किया करते थे. अमोस मानों आमिर की परछाई की तरह थे और आज उनके निधन से वो काफी दुखी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).