बॉलीवुड

क्रिसमस पर रिलीज नहीं हो पाएगी आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा?

खबर के मुताबिक क्रिसमस पर रिलीज होने का ऐलान कर चुकी आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा अब अगले साल अप्रैल महीने तक में रिलीज होगी.

क्रिसमस पर रिलीज नहीं हो पाएगी आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा?
आमिर खान और करीना कपूर (Photo Credits: Instagram)

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते हुए लॉकडाउन ने फिल्मों की मेकिंग पर बड़ा असर डाला है. फिल्म और टीवी की शूटिंग पूरी तरह से ठप्प पड़ी हुई है. ऐसे में हर फिल्मों की रिलीज डेट में बड़ा उलटफेर होना माना जा रहा है. इस साल के अंत में रिलीज होने जा रही आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर भी अब बड़ी जानकारी सामने आ रही है. खबर के मुताबिक क्रिसमस पर रिलीज होने का ऐलान कर चुकी इस फिल्म की शूटिंग अभी 60 परसेंट ही पूरी हो पाई है. ऐसे में हो सकता है कि ये फिल्म तय समय पर पूरी हो ना सके.

मिड डे में छपी खबर के मुताबिक आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा अब अगले साल अप्रैल महीने तक में रिलीज होगी. दरअसल फिल्म की शूटिंग लगातार एक बाद एक हो रही थी. आमिर को उम्मीद थी दिवाली तक में फिल्म का पहला टीजर लोगों के बीच लाया जाएगा. लेकिन लॉकडाउन ने सारी प्लानिंग पर पानी फेर दिया है. ऐसे में अगर अगस्त और सितम्बर तक में फिल्म की शूटिंग शुरू होती है तो क्रिसमस तक इसे रिलीज कर पाना मुश्किल होगा. ऐसे में फिल्म की नई रिलीज डेट अब 2021 में अप्रैल को माना जा रहा है. इसके साथ मेकर्स का इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का अभी कोई प्लान नहीं है. यह भी पढ़े: आमिर खान, रानी मुखर्जी और किरण राव ने स्पॉटबॉय अमोस पॉल को दी अंतिम विदाई, देखें Latest Photos

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म बाबरी मस्जिद डेमोलिशन और कारगिल वॉर को दर्शाया जाएगा. ऐसे में VFX का जमकर इस्तेमाल होगा और इतने कम समय में इस खत्म करना पाना मुश्किल होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).