बॉलीवुड

A R Rahman's Mother Passes Away: नहीं रही ए आर रहमान की मां, म्यूजिक कंपोजर ने ट्विटर पर दी जानकारी

रिपोर्ट के मुताबिक वो कुछ समय से बीमार चल रही थी. आज उनका निधन हो गया. इस बात की जानकारी खुद ए आर रहमान ने दी है. रहमान ने ट्विटर पर फोटो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है.

A R Rahman's Mother Passes Away: नहीं रही ए आर रहमान की मां, म्यूजिक कंपोजर ने ट्विटर पर दी जानकारी
नहीं रही रहमान की मां (Photo credit: Twitter)

A R Rahman's Mother Passes Away: नामी म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आ रही है. क्योंकि ए आर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक वो कुछ समय से बीमार चल रही थी. आज उनका निधन हो गया. इस बात की जानकारी खुद ए आर रहमान ने दी है. रहमान ने ट्विटर पर फोटो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है.

रहमान ने जैसे ही मां करीमा बेगम की फोटो शेयर की. तमाम लोग उनके इस दुख में अपना दुख जाहिर करते दिखाई दिए. शेखर कपूर, श्रेया घोषाल, हर्षदीप कौर, श्वेता मोहन, मोहन राजा जैसे तमाम लोगों ने ए आर रहमान के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए शोक प्रगट किया. यह भी पढ़े: A R Rahman: एआर रहमान मेरी जिंदगी के सबसे बड़े सपोर्ट हैं : लिडियन नाधास्वरम

शेखर कपूर 

श्रेया घोषाल 

ए आर रहमान अपनी मां के कितने करीबी थे इस बात का अंदाजा उनके एक इंटरव्यू से लगाया जा सकता है. चेन्नई टाइम्स में दिए इंटरव्यू में रहमान ने बताया था कि म्यूजिक के मामले में मुझसे ज्यादा समझदार हैं. उनका ज्ञान मुझसे कई ज्यादा था. रहमान के मुताबिक वो जिस मुकाम पर हैं वो अपनी मां के चलते ही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2020 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).