बॉलीवुड

Deepika Ranveer: आने वाला है नन्हा मेहमान! डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं दीपिका पादुकोण, फैन्स को किसी भी वक्त मिल सकती है खुशखबरी (Watch Video)

बॉलीवुड की स्टार जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. दरअसल, कपल को अपने परिवार के साथ साउथ मुंबई के एक अस्पताल में पहुंचते देखा गया है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

Deepika Ranveer: आने वाला है नन्हा मेहमान! डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं दीपिका पादुकोण, फैन्स को किसी भी वक्त मिल सकती है खुशखबरी (Watch Video)
Deepika Padukone (Photo Credits: Instagram)

Deepika Ranveer: बॉलीवुड की स्टार जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. दरअसल, कपल को अपने परिवार के साथ साउथ मुंबई के एक अस्पताल में पहुंचते देखा गया है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दीपिका और रणवीर की कार अस्पताल में आती हुई दिखाई दे रही है. दावा किया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका अस्पताल पहुंचे हैं और जल्द ही बच्चे के जन्म की उम्मीद है. हालांकि, कपल की ओर से अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह माता-पिता बनने के कुछ दिनों बाद बांद्रा स्थित अपने आलीशान अपार्टमेंट में शिफ्ट हो सकते हैं, जो सुपरस्टार शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बगल में है.

ये भी पढें: Ganesh Chaturthi के शुभारंभ पर Deepika Padukone और Ranveer Singh ने Siddhivinayak मंदिर में टेका माथा,गर्भवती दीपिका की सादगी ने जीता दिल (Watch Video)

डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं दीपिका पादुकोण

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

फैन्स को किसी भी वक्त मिल सकती है खुशखबरी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि अभी बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है. इसके तैयार होते ही बॉलीवुड स्टार कपल नए घर में शिफ्ट हो जाएगा. उनका नया घर बिल्डिंग की 16वीं से 19वीं मंजिल पर होगा और इसमें प्राइवेट टेरेस भी होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, जिन्होंने 2013 में राम लीला के सेट पर डेटिंग शुरू की थी, 2018 में शादी के बंधन में बंध गए. इस जोड़े ने फरवरी में अपनी गर्भावस्था की घोषणा की.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2024 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).