देश ने किया सुपरमून का दीदार तो विकी कौशल, परिणीती चोपड़ा और अनन्या पांडे जैसे सितारों ने भी शेयर की फोटोज
सुपरमून के दौरान चांद 14 फीसद ज्यादा बड़ा और 30 फीसद तक ज्यादा चमकीला नजर आता है.
मंगलवार रात को पूरे देश ने एक खास खगोलीय घटना का दीदार किया. दरअसल कल रात चांद धरती की काफी करीब आया. जिसके चलते उसकी चमक और साइज में बदलाव देखने को मिला. चांद के इस रूप को सुपरमून (Supermpoon) कहा जाता है. ऐसे में बॉलीवुड सितारों द्वारा भी इस ख़ास नजारे का लुफ्त उठाते हुए देखा गया. विकी कौशल, परिणीती चोपड़ा और अनन्या पांडे जैसे बॉलीवुड सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुपरमून की फोटो शेयर की. दरअसल कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में लोगों को नेचर के काफी करीब आते हुए देखा जा रहा है. बॉलीवुड सितारें भी कई बार ऐसी फोटो शेयर करते नजर आ रहे हैं जिस पर उनके बिजी शेड्यूल में शायद की पहले उनकी नजर जा पाती होगी.
विकी कौशल ने अपनी बहुमंजिला इमारत से सुपरमून की फोटो लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. जिसे देखने के बाद उनके भाई सनी कौशल ने कमेंट करते हुए लिखा कि वाह! एक चांद ने दूसरे चांद की फोटो खींची है.
इसके अलावा अनन्या पांडे ने भी अपने इंस्टा स्टोरी में सुपरमून की फोटो शेयर की और इस नजारे को देख हैरानगी जाहिर की.
तो वहीं परिणीती चोपड़ा भी सुपरमून के इस खूबसूरत नजारे से खुद को दूर नहीं रख पाई. उन्होंने भी फोटो शेयर कर अपनी खुशी इस अंदाज में जाहिर की.
आपको बता दे कि इससे पहले पीएम मोदी की अपील पर उम्मीद का दीया जलाने के लिए भी बॉलीवुड सितारों के बीच जबरदस्त जोश देखने को मिला. सभी ने सोशल मीडिया पर इस दौरान की भी कई तस्वीरें पोस्ट की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2020 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

