Nickyanka's 3rd Reception: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का तीसरा रिसेप्शन, बॉलीवुड के कई सितारों ने की शिरकत, देखें Pics
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके विलायती पति निक जोनस 20 दिसंबर यानी आज तीसरी रिसेप्शन पार्टी दे रहे हैं. प्रियंका और निक ने यह रिसेप्शन पार्टी बांद्रा के ताज लैंड एंड में रखी है. जहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शिरकत कर रहे हैं.
मुंबई: दिल्ली (Delhi) और मुंबई (Mumbai) के जे डब्लू मैरियट (JW Marriot) होटल में शानदार रिसेप्शन पार्टी होस्ट करने के बाद देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके विलायती पति निक जोनस (Nick Jonas) 20 दिसंबर यानी आज तीसरी रिसेप्शन पार्टी दे रहे हैं. प्रियंका और निक ने यह रिसेप्शन पार्टी बांद्रा के ताज लैंड एंड (Taj Land End) में रखी है. इस पार्ट में शामिल होने वाले मेहमानों के आने का सिलसिला शुरु हो गया है. बता दें कि इससे पहले 19 दिसंबर को निकयांका ने एक पार्टी दी थी और उससे भी पहले 4 दिसंबर को दिल्ली में इन कपल ने पहला रिसेप्शन दिया था.
बताया जा रहा है कि इस रिसेप्शन पार्टी के लिए प्रियंका ने सबसे पहले इन्वाइट दीपिका पादुकोण को भेजा था. खबरों की मानें तो निकयांका की तीसरी रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हो रहे हैं. उनके मेहमानों की लिस्ट में सलमान खान, शाहरुख खान, करीना कपूर खान, कैटरीना कैफ से लेकर बिग बी तक तमाम दिग्गज सितारों के नाम शामिल है.
निकयांका के रिसेप्शन में सलमान खान, हेमा मालिनी, शबाना आजमी समेत कई सितारे पहुंचे हैं आप भी देखे उनकी तस्वीरें-







गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर में 2 दिसंबर को शादी की थी. दोनों की इस ग्रैंड शादी में सिर्फ 80 मेहमान की शामिल हुए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2018 11:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

