टीवी

Bigg Boss 13 कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला को हुई ये बीमारी, अस्पताल में चल रहा इलाज 

सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला बेहद स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रहे थे. इसी बीच खबर आई कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है जिसके चलते उन्हें सीक्रेट रूम से अस्पताल ले जाना होगा.

Bigg Boss 13 कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला को हुई ये बीमारी, अस्पताल में चल रहा इलाज 
सिद्धार्थ शुक्ला (Photo Credits: Instagram)

Bigg Boss 13 Updates: सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के चाहनेवालों के बुरी खबर है. शो में दर्शकों के पसंदीदा कंटेस्टेंट बने सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) को सीक्रेट रूम से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ को टाइफाइड (Typhoid) हो गया है जिसके कारण उनकी सेहत बिगड़ने लगी. उनके स्वास्थ को मद्देनजर रखते हुए मेकर्स ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया जहां अब उनका उपचार चल रहा है. ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13 Day 64 Highlights: सिद्धार्थ शुक्ला-पारस छाबड़ा पहुंचे सीक्रेट रूम, अरहान खान ने रश्मि देसाई को बताया ‘कंगाल

रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ के ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए उन्हें इंजेक्शन भी दिया जा रहा है और साथ ही उन्हें ग्लूकोस ड्रिप्स भी चढ़ाई जा रही है. इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके लिए ट्वीट भी कर रहे हैं.

बिग बॉस के घर में हाल ही में देखा गया था कि शो में एक ट्विस्ट जोड़ते हुए बिग बॉस ने घरवालों को  बताया कि सिद्धार्थ को ट्रीटमेंट के लिए सीक्रेट रूम में रखा जाएगा. लेकिन अब उनकी तबीयत वाकई बिगड़ गई जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी कहा जा रहा है कि कॉन्ट्रैक्ट के कारण सिद्धार्थ अपने घरवालों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं. यकीनन शो के कारण घरवालों की सेहत पर भी काफी प्रभाव पड़ता दिखाई दिया है. हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने अपने बैक पैन के चलते शो को क्विट किया. वहीं पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) की उंगली की सर्जरी की गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2019 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).