Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला-असीम रियाज के झगड़े परेशान सलमान खान ने खुलवाया घर का दरवाजा, दोनों को बाहर जाकर लड़ने का दिया मौका
सलमान खान आज वीकेंड का वॉर एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के झगड़ों से तंग आकर उनकी जमकर क्लास लगाते हुए नजर आएंगे. सलमान उन्हें घर से बाहर जाकर एक दूसरे से लड़ने तक का चैलेंज दे देते हैं.
- Read in
- English
Bigg Boss 13: 'बिग बॉस 13' के आज के 'वीकेंड का वॉर' (Weekend Ka War) एपिसोड में असीम रियाज (Asim Riaz) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को सलमान खान द्वारा जमकर फटकार लगाईं जाएगो. बीते कुछ एपिसोड्स से असीम और सिद्धार्थ के बीच काफी अनबन देखने को मिल रही है. अब बात इतनी बढ़ गई है कि शो के हालिया एपिसोड में ये दोनों एक दूसरे से लड़ते नजर आए. इतना ही नहीं एक दूसरे को धमकाते हुए ये दोनों ये कहते हुए नजर आए कि वो घर के बाहर आने के बाद देख लेंगे.
अब इनसे झगड़े से परेशान होकर और साथ ही उनकी धमकियों को लेकर सलमान इनकी क्लास लगाते दिखेंगे. सलमान इनपर भड़कते हुए इन्हें घर से बाहर जाकर लड़ने का चैलेंज देते हैं. इतना ही नहीं, सलमान बिग बॉस से कहते हैं कि वो घर का दरवाजा खोल दें ताकि ये दोनों एक दूसरे से मार पीट कर ललन क्योंकि घर के भीतर इसकी इजाजत नहीं है. ये भी पढ़ें: Bigg Boss 117 Highlights: पारस छाबड़ा और विशाल आदित्य सिंह को बनना पड़ा सेवक, मानना होगा घरवालों का आदेश
इसपर सिद्धार्थ उठ जाते हैं और असीम से कहते हैं कि वो भी आगे आएं. शो पर होस्ट और कंटेस्टेंट्स के बीच आपस में मामला गर्माता हुआ नजर आ रहा है. ऐसे में अब आगे क्या होगा ये देखने सभी के लिए बेहद दिलचस्प होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2020 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

