टीवी

Bigg Boss 13: आज रात शेफाली बग्गा और देवोलीना भट्टाचार्जी में दिखाई देगी हाथापाई, एक-दूसरे का पकड़ लिया गला

बिग बॉस ने घर वालों को एक मनी टास्क दिया है. इस मनी टास्क में ही शेफाली बग्गा और देवोलीना भट्टाचार्जी एक दूसरे के साथ फिजिकल लड़ाई पर उतर आई हैं.

Bigg Boss 13: आज रात शेफाली बग्गा और देवोलीना भट्टाचार्जी में दिखाई देगी हाथापाई, एक-दूसरे का पकड़ लिया गला
शेफाली बग्गा और देवोलीना भट्टाचार्जी में हुई हाथापाई (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के 15वें दिन घर में काफी धमाका देखने को मिलने जा रहा है क्योंकि आज रात घर में देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) और शेफाली बग्गा (Shefali Bagga)के बीच फिजिकल लड़ाई दिखाई देगी. दरअसल बिग बॉस 13 का पहला एविक्शन हो चुका है. जिसमे घर के दो सदस्य दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) और कोयना मित्रा (Koena Mitra) घर से बेघर हो चुकी हैं. जिसके बाद आज सोमवार को घर में एक बार फिर नॉमिनेशन होने जा रहा है ऐसे में बिग बॉस ने घर वालों को एक मनी टास्क दिया है. इस मनी टास्क में ही शेफाली बग्गा और देवोलीना भट्टाचार्जी एक दूसरे के साथ फिजिकल लड़ाई (Physical Fight) पर उतर आई हैं.

दरअसल पिछले हफ्ते का टास्क जीतने के बाद घर की पहली क्वीन बनी देवोलीना भट्टाचार्जी घर वालों को नए-नए काम देती हैं लेकिन एक तरफ से हर कोई उन्हें मना कर रहा हैं. सिद्धार्थ डे, सिद्धार्थ शुक्ला, असीम और पारस हर कोई देवोलीना के द्वारा दिए गए आदेश को मानने से मना कर रहा है. यह भी पढ़े: Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Highlights: दलजीत कौर के बाद 'बिग बॉस 13' के घर से कोएना मित्रा की हुई छुट्टी

इस बीच बिग बॉस बैंक का टास्क देते हैं. जिसमें घर 2 टीमों में बंट गया है. इस टास्क के दौरान लड़कियों को लड़कों से पैसे लेकर अपने बैंक अकाउंट में डालने है. जिसके अकाउंट में कम पैसे होंगे वो नॉमिनेट हो जाएगा. ऐसे में शेफाली बग्गा और देवोलीना के बीच रूल्स को लेकर कहासुनी हो जाती हैं और फिर दोनों के बीच बात हाथापाई पर पहुंच जाती है.

ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते एक बार फिर घर में हर कोई चार्ज हो गया है और खुद को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2019 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).