Bigg Boss 13 Day 61 Highlights: सिद्धार्थ शुक्ला ने दिया असीम रियाज को धक्का, पारस छाबड़ा और असीम हुए टास्क से बाहर
सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 13' में हाल ही में वाइल्ड कार्ड एंट्रेंट मधुरिमा तुली, अरहान खान और शेफाली बग्गा की एंट्री हुई. घर में आते ही अरहान ने रश्मि देसाई को प्रोपोज कर दिया.
Bigg Boss 13 Day 61 Highlights: सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 13' में हाल ही में मधुरिमा तुली, अरहान खान और शेफाली बग्गा की एंट्री हुई. शो में आते ही अरहान ने रश्मि देसाई को प्रोपोज किया वहीँ शेफाली बग्गा को वापस देखकर पारस छाबड़ा और शहनाज गिल बेहद खुश थी. शो में मधुरिमा को देखकर विशाल आदित्य सिंह काफी नाराज हो उठे और उन्होंने बिग बॉस से कई दफा उन्हें कॉन्फेशन रूम में बुलाने की विनंती की लेकिन उनकी ये इच्छा पूरी नहीं हुई.
आज रात के एपिसोड में हमने देखा कि पारस छाबडा कैप्टेनसी टास्क के दौरान एक गैरजिम्मेदार संचालक के रूप में नजर आए. बिग बॉस द्वारा कई दफा अलार्म और वेकअप कॉल दिये जाने के बावजूद घरवाले नहीं उठते. यहां सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच भी लड़ाई देखने को मिली. इसी के साथ यही हाल पारस और हिंदुस्तानी भाऊ के बीच भी देखने को मिला.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13: रश्मि देसाई ने लगाया बिग बॉस पर सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट करने का आरोप
विशाल और शहनाज के बीच तू-तू मैं-मैं
लक्जरी बजट टास्क में अरहान खान के कमेंट के चलते शहनाज और विशाल के बीच बहस हो जाती है. यहां शहनाज विशाल से अपने किये के लिए माफी मांगने को कहती हैं. इसी के साथ माहिरा शर्मा और आरती सिंह किचन में बात करती हैं कि अरहान की वापसी से रश्मि अब बात करने लगी हैं.
शादी की बात से नर्वस हो जाती हैं रश्मि देसाई
रश्मि देसाई अरहान और शेफाली से कहती हैं कि शादी के विषय से वो घबराती हैं और नर्वस हो जाती हैं.
बिग बॉस के ट्विस्ट ने घर में डाली फूट
बिग बॉस घरवालों से कहते हैं कि उन्हें आपस में फैसला करके उन्हें ऐसे दो नाम देने होंगे जो कैप्टेनसी टास्क के लिए लड़ने के योग्य नहीं हैं. इसमें जिस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे उसे इस हफ्ते कैप्टेनसी टास्क के लिए लड़ने नहीं दिया जाएगा. यहां सबसे ज्यादा वोट्स रश्मि, विशाल और सिद्धार्थ को मिलते हैं. इसके बाद सिद्धार्थ सभी से उनकी राय को लेकर लड़ने लगते हैं.
बिग बॉस जंक्शन
बिग बॉस जंक्शन टास्क की घोषणा की जाती हैं जहां गार्डन एरिया में एक ट्रेन कम्पार्टमेंट लाया जाता है और वहां लॉकर्स भी रखे जाते हैं. बजर के बजने पर कंटेस्टेंट्स को दौड़कर उस कंटेस्टेंट से एक बैग लेना होगा जिसे वो बचाना चाहते हैं और हराना चाहते हैं. दूसरे बजर के बजने के बाद इन्हें ट्रेन में चढ़ना होगा. जो व्यक्ति सबसे अंत में ट्रेन में चढ़ेगा और जो सबसे अंत में बाहर आएगा उसे मौका मिलेगा एक कंटेस्टेंट को टास्क से बाहर करने का. अंत में बचे दो कंटेस्टेंट कैप्टेनसी के लिए फाइनल कंटेंडर बनेंगे.
ये भी पढ़ें: TRP Report : टॉप 10 शोज की लिस्ट से बाहर हुआ बिग बॉस 13, नहीं चल रहा है सलमान खान भी जादू
टास्क के दौरान सिद्धार्थ ने की धक्का-बुक्की
टास्क के दौरान सिद्धार्थ और असीम एक बैग छीनते हैं. यहां सिद्धार्थ असीम को एक नहीं बल्कि दो बार धक्का देते हैं. सभी लोग संचालक पारस से इसके बारे में कहते हैं लेकिन वो इस बात को नजरअंदाज करते हुए कहते हैं कि वो सिद्धार्थ का समर्थन अंत तक करेंगे. इसके बाद अरहान अंत में बोगी में चढ़ते हैं. वहीं असीम, सिद्धार्थ और शहनाज ट्रेन में नहीं चढ़ती हैं. इसके बाद बिग बॉस घोषणा करते हैं कि असीम, सिद्धार्थ और शहनाज में से दो को ट्रेन में चढ़ना होगा वरना उन्हें टास्क से बाहर कर दिया जाएगा. इसके बाद शहनाज ट्रेन में चढ़ती हैं. बाद में बिग बॉस पारस और असीम को टास्क से बाहर कर देते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2019 11:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

