Bigg Boss 13 Day 45 Highlights: हिंदुस्तानी भाऊ पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, रद्द हुआ लक्जरी बजट टास्क
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' के पिछले एपिसोड में हमने देखा कि किस तरह से विशाल आदित्य सिंह ने अपने डेमोन टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के साथ गेम खेलते हुए टास्क से बाहर करवा दिया. अब देखते हैं कि आज के एपिसोड में क्या कुछ नया देखने को मिला.
Bigg Boss 13 Day 45 Highlights: सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस सीजन 13' में ड्रामा और कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद अब बढ़ता नजर आ रहा है. शो के पिछले एपिसोड (13 नवंबर) में हमने देखा कि घर में डेमोन टास्क के दौरान राक्षस के रूप में नजर आ रहे विशाल आदित्य सिंह घर में तहलका मचा रहे हैं. पहले तो सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) ने रश्मि देसाई (Rashami Desai) को गेम से बाहर निकलवाने के लिए उनके साथ षड्यंत्र रचा और उन्हें टास्क से बाहर करवा भी दिया. लेकिन सिद्धार्थ का पासा तब उल्टा पड़ गया जब विशाल ने सिद्धार्थ की प्लेट तोड़कर उन्हें भी टास्क से बाहर का रास्ता दिखा दिया. ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13: घर में आए नए सदस्य विशाल आदित्य सिंह के बढ़ गए हैं नखरे? अब बिग बॉस को ही दिखाई आंखें
आज के एपिसोड में घरवालों के दिन की शुरुआत रंग दे बसंती सॉन्ग के साथ होती है. शहनाज गिल यहां मजाक के मूड में नजर आती हैं जब खेसारी लाल यादव उन्हें आड़े बात लेते हुए कहते हैं कि टास्क में उन्होंने अच्छा परफॉर्म नहीं किया जबकि वो जानती थी कि असीम रियाज को उनकी जरुरत है. बात बढ़ जाती है और इस मामले में असीम कूद पड़ते हैं. असीम सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर उन्हें ताना मारते हैं तो वहीं शहनाज उन्हें उनके काम को लेकर फटकारती हैं.
इस विवाद में सिद्धार्थ की एंट्री होती है और इनके बीच धक्काबुक्की तक हो जाती है. इस दौरान शहनाज सिद्धार्थ का पक्ष लेती हैं. इधर अरहान और रश्मि के बीच भी मनमुटाव देखने को मिलता है. अरहान पारस छाबडा से कहते हैं कि रश्मि के नखरें के कारण उन्हें घुटन होती है. अरहान और रश्मि शहनाज को बताते हैं कि उनके बर्ताव के कारण काफी विवाद सहना पड़ रहा है.
कुछ समय बीतने के बाद शो में सभी लोग आराम फरमाते नजर आते हैं और इनमें कैप्टेनसी के दावेदार भी सोते नजर आते हैं. इस दौरान बिग बॉस अलार्म बजाते हैं लेकिन फिर भी ये नहीं उठते हैं. इसके बाद बिग बॉस सभी को लिविंग एरिया में आने को कहते हैं कि उनके बर्ताव को लेकर अपना दुख व्यक्त करते हैं. कैप्टेनसी के दावेदार सदस्यों की क्लास लगाते हुए वो कहते हैं कि उन्हें घर में नियमों का ध्यान रखना चाहिए. इस वजह से बिग बॉस उनके खिलाफ एक कठोर कदम उठाते हैं.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज आए साथ, भाऊ पर भड़की देवोलीना
विशाल आदित्य सिंह कहते हैं कि उनके साथ अन्याय हो रहा है और उन्हें टारगेट किया जा रहा है.हिंदुस्तानी भाऊ को भी लगता है कि अरहान उन्हें टारगेट कर रहे हैं और ऐसे में वो उनकी बात का बुरा मान जाते हैं. इसके बाद रश्मि और शेफाली के बीच फ्रिज में रखी दही को लेकर विवाद हो जाता है. एक तरफ जहां शेफाली शांत होने को तैयार नहीं वहीं रश्मि उन्हें उनकी कैप्टेनसी स्किल्स को लेकर सवाल करती हैं.
इसके बाद बिग बॉस लक्जरी बजट टास्क की घोषणा करते हैं जहां घरवालों को दो टीमों में बांटा जाता है. इस टास्क का नाम है 'भारत पे लक्जरी टास्क. टीम A में है सिद्धार्थ, शेफाली, अरहान, शहनाज, हिमांशी और भाऊ वहीं टीम B में है पारस, देवोलेना, रशमी, विशाल, खेसारी, माहिरा और आरती. यहां दो घर के आकर में फ्रेम गार्डन एरिया में रखे गए हैं आयर कंटेस्टेंट्स को टेबल पर कलर पेपर्स से भरना होता है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13: गुस्साए सिद्धार्थ शुक्ला ने असीम रियाज को दिया धक्का, क्या बची रहेगी दोनों की दोस्ती?
इसके बाद दोनों ही टीम अपनी प्लानिंग करती है और फैसला करती है कि वो विपक्षी टीम का इंतजार करेगी ताकि वो आकर उनके फ्रेम को बिगाड़ने की कोशिश करें. इस दौरान शहनाज अपने अपोजिट टीम को अटैक करती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2019 08:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

