Bigg Boss 13 Day 25 Preview: चायपत्ती को लेकर असीम और पारस के बीच हुआ झगड़ा, बिग बॉस के खिलाफ हुए कई घरवाले
घर में चायपत्ती ना मिलने से नाराज असीम रियाज सभी पर ताना मारते है. ऐसे में उनकी और पारस छाबड़ा के बीच बहस शुरू हो जाती है और बात हाथापाई तक पहुंच जाती है.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में कल के दिन हुए जबरदस्त ड्रामे के बाद घर का 25वां दिन भी बेहद ही धमाकेदार होने जा रहा है. क्योंकि अब घर के कई सदस्य बिग बॉस को ही धमकी देते दिखाई दे रहे हैं. बिग बॉस के नए प्रोमो (Promo) में दिखाई दे रहा है कि घर वालों के बीच कलह अब और बढती जा रही है. घर में चायपत्ती ना मिलने से नाराज असीम रियाज सभी पर ताना मारते है. ऐसे में उनकी और पारस छाबड़ा के बीच बहस शुरू हो जाती है और बात हाथापाई तक पहुंच जाती है. लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला उसे ऐसा करने से रोकते दिख रहे हैं. जिसके बाद पारस छाबड़ा बिग बॉस से काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं. घर में दंगल ही करा दो, इन सारी बातों को यही रोक दो, कॉन्ट्रैक्ट गया भाड़ में जैसी धमकी बिग बॉस को देते दिखाई दे रहे हैं.
इस सारे झगड़े के बीच रश्मि देसाई, देवोलीना भटाचार्जी बिग बॉस से नाराज होते दिखाई देते हैं. जबकि शहनाज गिल और शेफाली बग्गा घर छोड़ने की बातें करते दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं प्रोमो के अंत में घर का दरवाजा खुलता है. जिसके बाद आवाज आती है कि क्या कोई घर से बाहर हो जाएगा?
वेल अब घर में क्या कुछ नया ड्रामा होने जा रहा है इसका पता तो आज रात चल ही जाएगा. लेकिन बेशक घर में आया ये तूफान इतनी जल्दी शांत नहीं होने जा रहा है. इसके साथ ही खबर आ रही है कि बिग बॉस 11 में घर के सदस्य विकास गुप्ता इस सीजन भी घर के अंदर आने जा रहे है. वैसे विकास गुप्ता के साथ शिल्पा शिंदे को भी अप्रोच किया गया. लेकिन उन्होंने विकास के साथ घर में आने से मना कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2019 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

