भोजपुरी सनसनी मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर पार किया 2 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा, इस खास पोस्ट के जरिए कहा शुक्रिया
भोजपुरी सिनेमा की सनसनी अदाकारा मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स के लिए रविवार को एक विशेष पोस्ट किया. इस पोस्ट में भोजपुरी स्टार मोनालिसा ने अपने दो मिलियन फॉलोअर्स होने पर सभी चाहने वालों को शुक्रिया कहा है.
मुंबई: भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा की सनसनी अदाकारा मोनालिसा (Monalisa) ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपने फॉलोअर्स के लिए रविवार को एक विशेष पोस्ट किया. इस पोस्ट में भोजपुरी स्टार मोनालिसा ने अपने दो मिलियन फॉलोअर्स होने पर सभी चाहने वालों को शुक्रिया कहा है.
मोनालिसा इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भोजपुरी सितारों में से एक हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर शूट, इवेंट और छुट्टियों में खुद की खींची हुई तस्वीरों को शेयर किया करती है. रविवार सुबह को इंस्टाग्राम पर डाले गए पोस्ट में मोनालिसा एक पीले रंग की ड्रेस में नजर आ रही है. उन्होंने अपने हाथों में कुछ प्रॉप्स पकड़े हुए है. इसमें वह बेहद खुबसूरत लग रही है.
यह भी पढ़े- भोजपुरी स्टार मोनालिसा का सेक्सी डांस इंटरनेट पर लगा रहा आग, देखें हॉट VIDEO
इस पोस्ट के नीचे मोनालिसा ने लिखा “याय ... और हम 2 मिलियन इंस्टा फैमिली के परिवार में शामिल हुए हैं. मेरी कामना है कि हम सभी एक साथ स्वस्थ, खुश और मजबूत हों. आप सभी को प्यार! हमेशा मुझे इतना खास महसूस कराने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.”
'बिग बॉस 10' का हिस्सा रह चुकी मोनालिसा का वास्तविक नाम अंतरा विश्वास है. हाल ही में मोनालिसा ने कई हॉट फोटोज को अपने फैंस के बीच शेयर किया था जिसे देखकर लोग हैरान थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2019 08:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

