मनोरंजन

खेसारी लाल यादव का नया गाना 'ओठवा से मधु चुए' रिलीज होते ही हुआ Viral, लोग जमकर कर रहे हैं पसंद

खेसारी का ये गाना काफी मीठा बन पड़ा है. जिसके चलते इसे काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने को अब तक 9 लाख के करीब लोग देख चुके हैं.

खेसारी लाल यादव का नया गाना 'ओठवा से मधु चुए' रिलीज होते ही हुआ Viral, लोग जमकर कर रहे हैं पसंद
खेसारी लाल यादव का नया गाना (Image Credit: YouTube)

टीवी शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में एंट्री मारकर घर-घर में पहचान बनाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अब अपनी नई फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना 3' (Mehandi Laga Ke Rakhna 3) से धमाल मचाने की तैयारी में हैं. ऐसे में अब फिल्म का पहला गाना 'ओठवा से मधु चुए' (Hothwa Se Madhu Chuye) को रिलीज कर दिया गया है. तो वहीं रिलीज के साथ ही ये गाना यूट्यूब पर पॉपुलर होता दिखाई दे रहा है. दरअसल कुछ समय पहले ही 'मेहंदी लगा के रखना 3' का ट्रेलर रिलीज किया गया था. जिसे फैंस से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म में खेसारी एक बेरोजगार और निठ्ठले इंसान के किरदार में नजर आने जा रहे हैं.

खेसारी का ये गाना काफी मीठा बन पड़ा है. जिसके चलते इसे काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने को खेसारी लाल यादव और खूशबू जैन ने गाया है जबकि इसके बोल अजित हलचल ने लिखे हैं और संगीत रजनिश मिश्रा ने दिया है. इस गाने को अब तक 9 लाख के करीब लोग देख चुके हैं. फिल्म के इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ सहर अफ्शा दिखाई दे रही हैं.

आपको बता दें कि यह भोजपुरी फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना' की फ्रेंचाइजी फिल्म है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म भी अपनी बाकी फिल्मों की तरह लोगों के दिल में जगह बना पाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2020 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).