मनोरंजन

Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू के रोमांटिक गाने ने इंटरनेट पर लाया तूफान, 3 करोड़ से अधिक बार देखा गया Video

अब अरविंद अकेला कल्लू का एक गाना काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है. जिसे यूट्यूब पर 3 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. दरअसल कुछ महीने पहले रिलीज हुआ गाना मुअनी हो दाद के दर्द से (Muani Ho Dad Ke Dard Se). काफी पसंद किया गया था. इस गाने ने यूट्यूब पर हंगामा खड़ा कर रखा है.

Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू के रोमांटिक गाने ने इंटरनेट पर लाया तूफान, 3 करोड़ से अधिक बार देखा गया Video
अरविंद अकेला का गाना हुआ वायरल (Image Credit: YouTube)

भोजपुरी एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) ने पिछले कुछ समय में अपनी पहचान को काफी ऊपर पहुंचाया है. लोगों के बीच उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग बनी है. दरअसल उनके गाने लोगों के बीच काफी पसंद किये जा रहे हैं. तो वहीं अरविंद भी फैंस की पसंद के अनुसार गाने लेकर आते रहते हैं जो आए दिन वायरल होते रहते हैं. ऐसे में अब अरविंद अकेला कल्लू का एक गाना काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है. जिसे यूट्यूब पर 3 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. दरअसल कुछ महीने पहले रिलीज हुआ गाना मुअनी हो दाद के दर्द से (Muani Ho Dad Ke Dard Se). काफी पसंद किया गया था. इस गाने ने यूट्यूब पर हंगामा खड़ा कर रखा है.

गाने को मिली अपार सफलता के बाद खुद अरविंद अकेला कल्लू भी फूले नहीं समां रहें हैं. उन्होंने गाने का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि यूट्यूब पर 3 करोड़ से अधिक व्यूज. आपके प्यार के लिए धन्यवाद.

आपको बता दे कि इस गाने को अरविंद के साथ शिल्पी राज ने गाया है. जबकि वीडियो में सिंगर के साथ त्रिशा कर मधु नजर आ रही हैं. गाने में दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2021 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).