मनोरंजन

Bhojpuri Hot Song: पवन सिंह का बोल्ड गाना ‘जान लेबा का हो’ हुआ वायरल, 50 लाख से ज्यादा बार देखा गया

इस गाने में पवन सिंह के प्रियंका सिंह ने भी अपनी आवाज का दम दिखाया है. इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं विनय निर्मल ने जबकि म्यूजिक दिया है छोटे बाबा ने.

Bhojpuri Hot Song: पवन सिंह का बोल्ड गाना ‘जान लेबा का हो’ हुआ वायरल, 50 लाख से ज्यादा बार देखा गया
भोजपुरी गाना (Image Credit: Instagram)

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ना केवल अपने अभिनय से बल्कि अपनी सिंगिंग से भी लोगों को अपना फैन बना लेते हैं. पवन उन भोजपुरी सितारों में आते हैं जो अपने गाने खुद ही गाते हैं और लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं. यही वजह है कि पवन सिंह के गाने आए दिन वायरल होते रहते हैं. ऐसे में पवन का एक और गाना ‘जान लेबा का हो’ (Jaan Leba Ka Ho) भी तेजी वायरल हो रहा है. इस गाने में पवन सिंह का दम देखते ही बन रहा है. फिल्म क्रैक फाइटर का ये गाना काफी धमाकेदार है. यही वजह है कि इसे अब तक 50 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है.

इस गाने में पवन सिंह के प्रियंका सिंह ने भी अपनी आवाज का दम दिखाया है. इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं विनय निर्मल ने जबकि म्यूजिक दिया है छोटे बाबा ने. इस गाने में पवन सिंह और निधि झा रोमांस फरमाते दिखाई दे रहे हैं. यह भी पढ़े: Bhojpuri Hot Song: बारिश में भीगती काजल राघवानी संग रोमांस फरमाते खेसारी लाल यादव का ये गाना उड़ा देगा आपके होश

साल 2019 में आई पवन सिंह की फिल्म क्रैक फाइटर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. तो वहीं फिल्म के गाने भी काफी पॉपुलर हुए थे. इसी फिल्म का गाना ‘जान लेबा का हो’ भी काफी वायरल हुआ.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2020 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).