Chocolate Day पर भोजपुरी स्टार मोनालिसा ने फैंस से कही अपने दिल की बात, देखें Video
वैलेंटाइन्स वीक में आज चॉकलेट डे के मौके पर भोजपुरी फिल्म जगत की पोपुलर स्टार मोनालिसा ने अपने फैंस से ये खास बात कही है
वैलेंटाइन्स (Valentines Day) का ये खूबसूरत वीक हर प्रेमी जोड़े के लिए बेहद खास होता है. इस पूरे हफ्ते में प्रेमी तरह तरह से एक दूसरे का दिल जीतने की कोशिश करते हैं. आज का दिन चॉकलेट डे (Chocolate Day) के रूप में मनाया जा रहा है कि लवर्स एक दूसरे को चॉकलेट देकर रिझाने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे. ऐसे में इस खास दिन पर भोजपुरी (Bhojpuri) जगत की जानी मानी स्टार मोनालिसा (Monalisa) उर्फ अंतरा बिस्वास (Antara Biswas) ने अपने फैंस के साथ एक स्पेशल शेयर किया.
मोनालिसा ने अपने सभी चाहनेवालों को चॉकलेट पर अपनी विशेस देते हुए कहा, "चॉकलेट दिवस पर अपनी कैलोरीज खो दो लेकिन अपने लक्ष्यों की दृष्टी नहीं. चॉकलेट दिवस पर मेरे सभी प्यार दोस्तों को हैप्पी चॉकलेट डे."
मोनालिसा के इस वीडियो पर कमेंट करके उनके कई सारे फैंस ने उन्हें इस दिन के लिए विश किया. बता दें कि मोनालिसा इन दिनों स्टार प्लस के शो 'नजर' में डायन की भूमिका निभा रही हैं. मोनालिसा अक्सर अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए इंटरैक्ट करती रहती हैं.
इतना ही नहीं, वो अपने फैंस को अपनी हॉट फोटोज और वीडियोज से भी स्पेशल ट्रीट देती रहती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2019 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

