मनोरंजन

First AI-Generated Kannada Film: बेंगलुरु के पुजारी ने बनाई पहली AI-कन्नड़ फिल्म ‘Love You’, सिर्फ 10 लाख में तैयार हुई 95 मिनट की मूवी (Watch Video)

फिल्म निर्माण की दुनिया में एक ऐतिहासिक कदम रखते हुए बेंगलुरु के सिद्देहल्ली गांव के मंदिर पुजारी नरसिम्हा मूर्ति ने 'Love You' नाम से पहली पूर्ण रूप से AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनी कन्नड़ फिल्म बनाई है.

First AI-Generated Kannada Film: बेंगलुरु के पुजारी ने बनाई पहली AI-कन्नड़ फिल्म ‘Love You’, सिर्फ 10 लाख में तैयार हुई 95 मिनट की मूवी (Watch Video)

First AI-Generated Kannada Film: फिल्म निर्माण की दुनिया में एक ऐतिहासिक कदम रखते हुए बेंगलुरु के सिद्देहल्ली गांव के मंदिर पुजारी नरसिम्हा मूर्ति ने 'Love You' नाम से पहली पूर्ण रूप से AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनी कन्नड़ फिल्म बनाई है. इस 95 मिनट की फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) से U/A सर्टिफिकेट भी मिल चुका है. खास बात ये है कि फिल्म का पूरा निर्माण सिर्फ 10 लाख रुपये के बजट में हुआ है.

नरसिम्हा मूर्ति, जो दिन में हनुमंथराय मंदिर में पूजा करते हैं और रात में फिल्म प्रेमी बन जाते हैं, इस प्रोजेक्ट के निर्देशक और निर्माता दोनों हैं. उन्हें इस तकनीकी सफर में साथ दिया नूतन ने, जो एक ग्राफिक डिजाइनर से AI एक्सपर्ट बने हैं. 'Love You' की खासियत यह है कि फिल्म के सभी किरदार, संगीत और विजुअल्स AI टूल्स के जरिए बनाए गए हैं. मूर्ति और नूतन ने करीब 30 AI सॉफ्टवेयर और टूल्स की मदद से छह महीने में फिल्म पूरी की. मूर्ति ने खुद डायलॉग और गाने लिखे, जबकि नूतन ने टेक्निकल प्रोसेस को संभाला.

हालांकि मूर्ति ने फिल्म में कुछ तकनीकी खामियों को भी स्वीकार किया है – जैसे कि किरदारों की चेहरे की भावनाएं थोड़ी रोबोटिक लगती हैं और लिप-सिंकिंग में गड़बड़ी है. नूतन का कहना है कि AI टूल्स बहुत तेजी से अपडेट हो रहे हैं और अगर आज वही फिल्म फिर से बनाई जाए तो नतीजा हजार गुना बेहतर हो सकता है.

देखें 'Love You' ट्रेलर:

CBFC ने भी फिल्म की इनोवेशन की तारीफ की है और U/A सर्टिफिकेट देकर इसे हरी झंडी दी है. हालांकि 'Love You' की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन मूर्ति पहले से ही दो और AI प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं – एक बेंगलुरु के संस्थापक केंपेगौड़ा पर आधारित है और दूसरा ऐतिहासिक राजा इम्माडी पुलिकेशी पर, जिसमें से पहला दो महीने में रिलीज होने वाला है. AI के जरिए फिल्म निर्माण का यह नया अध्याय भारतीय सिनेमा में क्रांति का संकेत है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2025 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).