Avengers 4 End Game Trailer: सामने आया 'एवेंजर्स 4' का धमाकेदार ट्रेलर, यहां देखें
फिल्म 'एवेंजर्स 4 एंड गेम' (Avengers 4 End Game) का ऑफिशियल ट्रेलर आज फिल्म के मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है.
फिल्म 'एवेंजर्स 4 एंड गेम' (Avengers 4 End Game) का ऑफिशियल ट्रेलर आज फिल्म के मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. इस फिल्म के पिछले पार्ट 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर्स' (Avengers: Infinity Wars) को दर्शकों से मिले भव्य रिस्पोंस के बाद आज इसके अगले पार्ट का ट्रेलर रिलीज किया गया. आपको बता दें कि इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
इसी बीच अब फिल्म के ट्रेलर की रिलीज के बाद दर्शकों के लिए इस फिल्म का इंतजार और भी मजेदार हो गया है.
फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद पता चलता है कि इसके मेकर्स इस फिल्म के आगे की कहानी को एक नए जज्बे और थ्रिल के साथ दर्शकों के बीच रिलीज करने जा रहे हैं.
इस फिल्म का निर्देशन अंथोनी रूसो और जो रूसो ने किया है. इसके फिल्म के अप्रैल, 2019 में रिलीज होने की आशंका जताई जा रही है.