बॉलीवुड

प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ डेट पर निकले अर्जुन रामपाल, देखें Viral फोटोज 

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल बीते काफी समय से हॉट मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को डेट कर रहे हैं. अर्जुन इन दिनों काफी खुश भी हैं क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला प्रेग्नेंट हैं और इसी के साथ वो तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं. मीडिया में आई लेटेस्ट फोटोज में वो गैब्रिएला के साथ मुंबई में डेट पर नजर आए. इन पिक्चर्स पर डालें एक नजर

प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ डेट पर निकले अर्जुन रामपाल, देखें Viral फोटोज 
अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Photo Credits: Yogen Shah)

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की पर्सनल लाइफ इन दिनों मीडिया में छाई हुई है. बीते काफी समय से हॉट मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) को डेट कर रहे अर्जुन जल्द जल्द ही पिता बनने वाले हैं. अर्जुन ने कुछ ही समय पहले सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ अपनी फोटो शेयर करके बताया था कि वो प्रेग्नेंट (pregnant) हैं. ऐसे में अर्जुन इन दिनों काफी खुश हैं.

आज मीडिया में आई लेटेस्ट फोटोज में अर्जुन गैब्रिएला के साथ बांद्रा (Bandra) में डेट पर नजर आए. सोशल मीडिया पर उनकी कई सारी फोटोज देखने को मिली है जिसमें वो गैब्रिएला के साथ मैचिंग कपड़ों में नजर आए. अर्जुन और गैब्रिएला वाइट टी शर्ट और ब्लैक पैन्ट्स में ट्विन करते हुए दिखे.

अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Photo Credits: Yogen Shah)
अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Photo Credits: Yogen Shah)

फोटोज में गैब्रिएला का बेबी बंप (baby bump) भी साफ देखने को मिलता है.

अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Photo Credits: Yogen Shah)

गौरतलब है कि हाल ही में अर्जुन ने हाल ही में गैब्रिएला के लिए बेबी शावर पार्टी रखी थी जिसकी कई सारी फोटोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. तस्वीरों में अर्जुन और गैब्रिएला अपने करीबी यार और दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आए.

आपको बता दें कि अर्जुन ने अपनी पत्नी मेहर जेसिया (Mehr Jesia) के साथ जुलाई, 2018 में तलाक ले लिया था. मेहर से उन्हें दो बेटियां हैं जिनका नाम मायरा और माहिका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2019 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).