न्यूयॉर्क में बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं मलाइक अरोड़ा, नई तस्वीरें आई सामने
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इस समय न्यूयॉर्क में हॉलिडे पर हैं. अर्जुन कपूर का जन्मदिन मनाने के लिए ये न्यूयॉर्क पहुंचे हैं. जहां से अब दोनों की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं.
26 जून को अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपना 34वां जन्मदिन (Birthday) मनाया. इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) संग न्यूयॉर्क (New York) पहुंचे हैं. कल मलाइका और अर्जुन की हाथों में हाथ डाले तस्वीर भी सामने आई थी. जिसे शेयर कर मलाइका ने अर्जुन को बधाई दी थी. अर्जुन और मलाइका के इस खास वेकेशन (Vaction) की अब कई और तस्वीरें सामने आई है. इन तस्वीरों में मलाइका का दम देखने को मिल रहा हैं.
पहली तस्वीर में अर्जुन और मलाइका साथ खड़े होकर पोज दे रहे हैं तो वहीं इस तस्वीर में अर्जुन के कजिन जहान कपूर भी नजर आ रहे हैं. इस दौरान मलाइका ने नियोन कलर (Neon Color) की ड्रेस पहन रखी है. जो किसी का भी ध्यान अपनी तरफ खींच ले. इस तस्वीर को अर्जुन की चाची यानी संजय कपूर की पत्नी महीप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. यह भी पढ़े: मलाइका अरोड़ा ने इस खास अंदाज में अर्जुन कपूर को दी जन्मदिन की बधाई, देखें ये बेहद रोमांटिक तस्वीर
इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में न्यूयॉर्क में एन्जॉय करते हुए तस्वीरें शेयर की है. जिसमें उनका लुक देखते बन रहा है. आप भी देखिए मलाइका की ये तस्वीर.
वर्कफ्रंट की बता करें तो इंडियाज मोस्ट वांटेड के बाद अर्जुन कपूर इन दिनों आशुतोष गोवारिकर की फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में अर्जुन एक मराठा योद्धा के रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म के लिए अर्जुन जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं. जिसकी उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2019 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

