Arjun Kapoor Confirms Break-Up with Malaika Arora अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का हुआ ब्रेकअप, अर्जुन ने कहा - 'अब मैं सिंगल हूं' (Watch Video)
Arjun Kapoor and Malaika Arora (Photo Credits: Instagram)

Arjun Kapoor Confirms Break-Up with Malaika Arora: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को लेकर महीनों से जारी अटकलों पर अब खुद अर्जुन ने विराम लगा दिया है. हाल ही में, राज ठाकरे की दिवाली पार्टी में अर्जुन कपूर ने खुलासा किया कि वह अब सिंगल हैं. अर्जुन और मलाइका, जिन्हें एक समय पर एक मजबूत जोड़ी के रूप में देखा जाता था, लगभग छह साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अलग हो गए हैं. अर्जुन के इस बयान ने उन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है जो उनकी रिलेशनशिप को लेकर बॉलीवुड में चल रही थीं. फैंस के बीच अर्जुन और मलाइका की जोड़ी काफी लोकप्रिय रही है, और उनके इस ब्रेकअप की खबर ने सभी को चौंका दिया है.

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का हुआ ब्रेकअप:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)