बॉलीवुड

‘Mere Husband Ki Biwi’ Box Office Collection: 'मेरे हसबैंड की बीवी' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया 1.75 करोड़ का कारोबार, फिल्म को मिली ठीक-ठाक शुरुआत

अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर स्टारर 'मेरे हसबैंड की बीवी' ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. यह एक ठीक-ठाक शुरुआत मानी जा रही है, लेकिन फिल्म समीक्षकों को इम्प्रेस करने में असफल रही है.

‘Mere Husband Ki Biwi’ Box Office Collection: 'मेरे हसबैंड की बीवी' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया 1.75 करोड़ का कारोबार, फिल्म को मिली ठीक-ठाक शुरुआत
Mere Husband Ki Biwi, Pooja Entertainment (Photo Credits: Youtube)

‘Mere Husband Ki Biwi’ Box Office Collection: अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर स्टारर 'मेरे हसबैंड की बीवी' ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. यह एक ठीक-ठाक शुरुआत मानी जा रही है, लेकिन फिल्म समीक्षकों को इम्प्रेस करने में असफल रही है. मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को वाशु भगनानी ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म की कहानी और कॉमिक टाइमिंग को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है. हालांकि, वर्ड ऑफ माउथ पर फिल्म का प्रदर्शन निर्भर करेगा.  Mere Husband Ki Biwi Review: 'मेरे हसबैंड की बीवी' में कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा, लेकिन क्या दर्शकों को पसंद आएगी यह फिल्म?

फिल्म को पहले दिन के कलेक्शन के आधार पर औसत ओपनिंग मिली है, लेकिन आने वाले दिनों में वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आने की उम्मीद है. अब देखना होगा कि 'मेरे हसबैंड की बीवी' बॉक्स ऑफिस पर कितनी दूर तक जा पाती है.

'मेरे हसबैंड की बीवी' का कारोबार:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Puja Films (@pooja_ent)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2025 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).