बॉलीवुड

ग्लैमरस लुक में Rakul Preet Singh ने शेयर की तस्वीरें, फैंस का धक-धक हुआ दिल (View Pics)

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शानदार तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. नीले रंग की ग्लैमरस ड्रेस में रकुल प्रीत का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

ग्लैमरस लुक में Rakul Preet Singh ने शेयर की तस्वीरें, फैंस का धक-धक हुआ दिल (View Pics)
Rakul Preet Singh (Photo Credits: Instagram)

Rakul Preet Singh Hot Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शानदार तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. नीले रंग की ग्लैमरस ड्रेस में रकुल प्रीत का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. उनके इस पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं, जिसमें फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. रकुल ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "हम सब को अपना बनाने का समय आ गया है." यह कैप्शन उनकी आगामी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की ओर इशारा करता है. इस फिल्म में वह अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगी. Mere Husband Ki Biwi Trailer Out: अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह स्टारर 'मेरे हसबैंड की बीवी' का ट्रेलर रिलीज, 21 फरवरी को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ एक रोमांटिक कॉमेडी बताई जा रही है, और फैंस इस त्रिकोणीय कहानी को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं. फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होने वाली है. रकुल का यह ग्लैमरस अंदाज और उनका प्रोमोशनल अंदाज फैंस के दिलों पर राज कर रहा है. एक फैन ने लिखा, "आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं," तो दूसरे ने कहा, "आपकी मुस्कान ने मेरा दिन बना दिया!"

देखें रकुल प्रीत सिंह का ग्लैमरस अवतार:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2025 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).