अर्जुन कपूर और संजय दत्त की फिल्म पानीपत का ट्रेलर हुआ रिलीज, इतिहास की सबसे खतरनाक लड़ाईयों में से एक को देखने के लिए हो जाइए तैयार
वीर मराठों के सेनापति के रूप में अर्जुन कपूर का लुक जहां काफी शानदार हैं वहीं खूंखार अब्दाली बने संजय दत्त हर फ्रेम में अपनी छाप छोड़ते दिखाई दे रहे हैं.
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की मेगा बजट फिल्म पानीपत (Panipat) का ट्रेलर अब सामने आ चुका है. पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारति इस फिल्म में अर्जुन कपूर सदाशिव राव भाऊ के किरदार में नजर आने जा रहे हैं. जबकि संजय दत्त अफगानिस्तान के किंग (King of Afghanistan) अहमद शाह अब्दाली के खूंखार किरदार में दिखाई देंगे. ऐतिहासिक घटना पर बनी इस फिल्म को आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को लेकर काफी समय से लोगों के बीच बज्ज बना हुआ है. ऐसे में हर कोई इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहा था जो अब रिलीज हो चुका है.
3 मिनट से उपर के इस ट्रेलर में अर्जुन कपूर और संजय दत्त छाए हुए हैं. वीर मराठों के सेनापति के रूप में अर्जुन कपूर का लुक जहां काफी शानदार हैं वहीं खूंखार अब्दाली बने संजय दत्त हर फ्रेम में अपनी छाप छोड़ते दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं कृति सेनन पेशवा की पत्नी के रोल में नजर आने जा रही हैं. वो भी अपने पति के साथ जंग के मैदान में दुश्मनों का सर कलम करती दिखाई देंगी. आप भी देखिए फिल्म का ये दमदार ट्रेलर.
आशुतोष गोवारिकर की ये फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. इस ऐतिहासिक लड़ाई का अंजाम क्या हुआ था इसका पता तो सभी को है. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का क्या अंजाम होता ये देखने लायक होगा. क्योंकि ठीक इसी दिन कार्तिक आर्यन, भूमि पेड्नेकर और अनन्या पांडे की फिल्म पति, पत्नी और वो भी रिलीज हो रही है. जिसका ट्रेलर भी कल सामने है. जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2019 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

