मनोरंजन

छठ पूजा पर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का यह गीत सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखें Video

अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा है. उन्होंने बहुत सी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है.

छठ पूजा पर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का यह गीत सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखें Video
आम्रपाली दुबे का गाना सोशल मीडिया पर हुआ वायरल (Photo Credits: Youtube)

अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा है. उन्होंने बहुत सी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है. आम्रपाली दुबे को सिर्फ उनकी एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि उनकी आवाज के लिए भी जाना जाता है. इस बार उनका एक गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. यह गाना छठ पूजा पर आधारित है. गाने के बोल कुछ इस प्रकार है, "बांधो पगड़िया सईयां हो.. पहन लो पियरिया हो.. चलैकेबाटे छठी घाट हो...." अब तक यूट्यूब पर कई हजार लोग इस गीत को सुन चुकें हैं.

यहां देखें इस गाने का वीडियो:-

वैसे आम्रपाली को उनके हॉट और बोल्ड अवतार के लिए भी जाना जाता है. हाल ही में फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' का गाना 'चिकन बिरयानी चम्पा की जवानी' रिलीज़ किया गया था. इस गाने में आम्रपाली दुबे ने अपनी हॉट अदाओं का जलवा बिखेरा था.

यह भी पढ़ें:- Chhath Puja 2018: इंडियन रेलवे का बड़ा तोहफा, छठ पूजा के लिए शुरू की स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

छठ पूजा की बात करें तो बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में इस त्योहार की अनोखी छटा देखने को मिलती है. हालांकि इस महापर्व को देश में कई जगहों पर बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. 11 नवंबर से इस त्योहार की शुरुआत हो चुकी है और यह पर्व 14 नवंबर तक चलेगा.हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से सप्तमी तिथि तक छठ का महापर्व मनाया जाता है.  यह भी पढ़ें:- Chhath Puja wishes 2018: छठ पूजा के पर्व को बेहद खास बना देंगे ये शानदार मैसेजेस, इन्हें वॉट्सऐप व फेसबुक पर भेजकर दें सभी को शुभकामनाएं

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2018 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).