अमेजन प्राइम वीडियो ने आगामी प्राइम ओरिजिनल सीरीज 'फोर मोर शॉट्स' का नया गाना किया लॉन्च
दोस्ती का जश्न मनाते हुए "यारा तेरी यारी" दर्शन रावल द्वारा रचित और गुनगुनाया गाया है. दोस्ती के प्रति समर्पित, अमेजन प्राइम वीडियो ने प्राइम ओरिजनल सीरीज़ फोर मोर शॉट्स के एल्बम से नवीनतम सिंगल जारी कर दिया है.
दोस्ती का जश्न मनाते हुए "यारा तेरी यारी" दर्शन रावल (Darshan Raval) द्वारा रचित और गुनगुनाया गाया है. दोस्ती के प्रति समर्पित, अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने प्राइम ओरिजनल सीरीज़ फोर मोर शॉट्स (Four More Shots) के एल्बम से नवीनतम सिंगल जारी कर दिया है. सीरीज का नवीनतम गीत "यारा तेरी यारी" को लोकप्रिय गायक दर्शन रावल ने अपनी आवाज दी है. इस टाइटल ट्रैक को सुन कर आपके जहन में करीबी दोस्तों के साथ बिताए अनमोल क्षणों की मीठी यादें ताजा हो जाएगी.
इस गाने में एक वीडियो भी शामिल की गई है जिसमें शो की चार प्रमुख महिलाओं की क्लासिक दोस्ती के क्षणों को दिखाया गया है जहां चारों महिलाएं सही आउटफिट चुनने में एक दूसरे की मदद करना से ले कर, मस्ती से भरे डिनर का आनंद लेना और 'फोर मोर शॉट्स' को एक घूंट में पी कर दोस्ती का जश्न मनाते हुए नजर आ रही है. वीडियो में महिलाओं की दोस्ती और मासूमियत को खूबसूरती से दर्शाया गया है.
View this post on Instagram
Reminder: Date with @darshanravaldz Tomorrow, 12:15 PM on Instagram Live!
सिंगल के बारे में बात करते हुए दर्शन रावल न कह, "मेरे लिए दोस्ती का मतलब है हमारे जीवन के कुछ सबसे अच्छा वक्त और मेरा प्रयास उस भावना को एक गीत में कैद करना था. हर किसी की जिंदगी मे बेस्ट फ्रेंड होता है जिस पर वह बिना किसी सवाल जवाब और आंख बंद कर के भरोसा कर सकते है. यह एक ऐसा बंधन है जो मासूम है.
अमेजन टीम के साथ काम करना और जबर्दस्त कलाकारों के साथ शूटिंग करना मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव था. मुझे विश्वास है कि दर्शक इस गीत के लिरिक्स को खुद से जीवन से जोड़ पाएंगे और इसे सुन कर अपने दोस्तों को याद करेंगे."
यहां देखें संगीत वीडियो: https://youtu.be/jVug6gAdHuE
अमेजन प्राइम वीडियो के पास विश्व स्तरीय ग्राहक अनुभव के साथ नई और एक्सक्लूसिव फिल्मों, टीवी शोज, स्टैंड-अप कॉमेडी, भारतीय और हॉलीवुड की बड़ी फिल्में, यूएस टीवी सीरीज, सबसे चर्चित भारतीय और इंटरनेशनल बच्चों के शोज और पुरस्कार प्राप्त अमेजन प्राइम ओरिजनल्स, सारी चीजें एड फ्री उपलब्ध हैं. कन्नड़ के अलावा, प्लेटफॉर्म पर हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु और बंगाली में उपलब्ध टाइटल्स भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: अमेजन प्राइम वीडियो की अगली प्राइम ओरिजिनल श्रृंखला 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' का नशीला टीजर हुआ रिलीज
आगामी प्राइम ओरिजनल सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज! और बॉलीवुड व हॉलीवुड की नई रिलीज, नये यूएस टीवी शोज, बच्चों के पसंदीदा टून्स और अमेज़न प्राइम ओरिजनल्स, देखने के लिये कृपया www.PrimeVideo.com पर जायें या अमेजन प्राइम वीडियो एप को आज ही डाउनलोड करें और सालाना 999 रुपये या हर महीने 129 रुपये में प्राइम मेंबरशिप लेने के लिये साइन-अप करें.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2019 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

