अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना अपने निधन के बाद इस फोटो को करवाना हैं फ्रेम, ये है वजह
अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अपनी इस इच्छा को जाहिर करते हुए फोटो पोस्ट किया है.आप भी देखें
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने आज सोशल मीडिया पर अपनी एक दिली ख्वाहिश अपने फैंस के साथ शेयर की है. ट्विंकल ने बताया कि जब वो इस दुनिया को अलविदा कह देंगी तो वो उम्मीद करती हैं कि उनकी इस तस्वीर को फ्रेम करके लोग इसपर फूल चढ़ाएंगे और उनकी प्रार्थना सभा में शामिल होंगे. ट्विंकल ने अपनी उस तस्वीर को भी शेयर किया है जिसकी बात वो यहां कर रही हैं.
ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर एक अपनी एक मजेदार फोटो पोस्ट करके लिखा, "उम्मीद है आप सभी मेरी इस नई फोटो की तारीफ करेंगे. ये बहुत ही दुर्लभ पल है जहां मेरे फोटोग्राफर ने मेरी आत्मा को कैद किया है. उम्मीद है जब मैं मर जाउंगी, ये वो फोटो होगी जिसे वो लोग एनलार्ज करेंगे और एक फैंसी फ्रेम में रखेंगे. इसपर ही वो फूल फेकेंगे और मेरी प्रार्थना सभा में आएंगे." #कीपआउट
इस फोटो में ट्विंकल में मजेदार पोज में नजर आ रही हैं और उनके पीछे लिखा हुआ है, 'डेंजर कीप आउट.'
View this post on Instagram
अपने बेबाक और मजेदार कमेंट्स के लिए मशहूर ट्विंकल का ये पोस्ट पढ़कर लोग भी अब ठहाके मारकर हंस रहे हैं.
आपको बता दें कि ट्विंकल एक अभिनेत्री के साथ ही लेखिका के रूप में भी प्रसिद्ध हैं. आए दिन वो विविध मुद्दों पर अपनी राय और टिप्पणी के लिए चर्चा में रहती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2019 08:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

