Ajaz Khan Missing After FIR: अभिनेत्री से रेप के आरोपों के बाद एजाज खान से संपर्क नहीं कर पा रही पुलिस, फोन स्विच्ड ऑफ
अभिनेता एजाज खान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. उन पर एक महिला ने रेप का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके बाद चारकोप पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. अब पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से एजाज न तो उनके संपर्क में हैं और न ही उनका फोन ऑन है.
Ajaz Khan Missing After FIR: अभिनेता एजाज खान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. उन पर एक महिला ने रेप का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके बाद चारकोप पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. अब पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से एजाज न तो उनके संपर्क में हैं और न ही उनका फोन ऑन है. मुंबई पुलिस ने बताया, “चर्कोप पुलिस स्टेशन में एक अभिनेत्री की शिकायत पर अभिनेता एजाज खान के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है. एफआईआर दर्ज करने के बाद जब पुलिस ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो उनका नंबर स्विच्ड ऑफ मिला. पुलिस जब उनके पते पर पहुंची तो वह वहां मौजूद नहीं थे. उनकी तलाश जारी है.” Ajaz Khan Show House Arrest: उल्लू ऐप ने विवाद के बाद एजाज खान के रिएलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ की स्ट्रीमिंग रोकी
इस पूरे मामले के बीच एजाज ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं और लिखा, “जब आपकी सबसे बड़ी मेहनत को नजरअंदाज किया जाए और आपकी सबसे छोटी गलती पर आपको जज किया जाए तो बहुत दुख होता है.” गौरतलब है कि अजयज खान हाल ही में उल्लू ऐप के नए शो हाउस अरेस्ट को लेकर भी विवादों में थे. यह शो 11 अप्रैल 2025 को रिलीज हुआ था और इसे लेकर कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताई है. शो को अश्लील बताकर सरकार से कार्रवाई की मांग की जा रही है.
हाउस अरेस्ट एक अनसेंसर्ड रियलिटी शो है, जिसे एजाज खान होस्ट कर रहे हैं. इसमें 12 कंटेस्टेंट्स (9 महिलाएं और 3 पुरुष) को एक लग्जरी विला में बंद किया गया है और उन्हें अलग-अलग टास्क करने होते हैं. शो के एक क्लिप के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह विवाद बढ़ा. इसके बाद अंबोली पुलिस ने एजाज और उल्लू ऐप के मालिक को समन भेजा है. दोनों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है.
इस तरह एजाज खान इस समय दो बड़े विवादों के केंद्र में हैं–एक तरफ एक गंभीर आपराधिक मामला, और दूसरी ओर ओटीटी कंटेंट को लेकर उठे सवाल. पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

