बॉलीवुड

हॉलीवुड फिल्म 'मेलफिसेंट द मिस्ट्री ऑफ एविल’ के हिंदी वर्जन से जुड़ी ऐश्वर्या राय बच्चन, वीडियो में लुक देखकर रह जाएंगे हैरान

हॉलीवुड की ये फिल्म 5 साल पहले आई हिट फिल्म मेलफिसेंट का दूसरा भाग है. इस फिल्म के लिए एंजेलीना जोली को जबरदस्त तारीफ मिली थी. ऐसे में इसके दूसरे भाग के हिंदी वर्जन के लिए ऐश्वर्या राय को चुना गया हैं.

हॉलीवुड फिल्म 'मेलफिसेंट द मिस्ट्री ऑफ एविल’ के हिंदी वर्जन से जुड़ी ऐश्वर्या राय बच्चन, वीडियो में लुक देखकर रह जाएंगे हैरान
ऐश्वर्या राय बच्चन (Photo Credits: YouTube)

हिंदी सिनेमा (Hindi Cinema) की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की बड़े परदे पर झलक के लिए हर कोई बेताब है. हालांकि परदे पर ऐश्वर्या राय बच्चन की झलक दिखाई देने में अभी वक्त है लेकिन उससे पहले उनका जलवा एक हॉलीवुड फिल्म (Hollywood Movies) में नजर आने जा रहा है. दरअसल डिजनी (Disney Studios IN) ने अपनी अगली फिल्म 'मेलफिसेंट द मिस्ट्री ऑफ एविल' (Maleficent: Mistress of Evil) के लीड किरदार की डबिंग के लिए ऐश्वर्या को चुना है.

इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन ने मेलफिसेंट के किरदार को आवाज दी है. जिसे हॉलीवुड स्टार एंजेलीना जोली ने निभाया है. यानी भारत में रिलीज होने जा रही 'मेलफिसेंट द मिस्ट्री ऑफ एविल' के हिंदी वर्जन में ऐश्वर्या राय बच्चन का जलवा दिखाई देने जा रहा हैं. तो वहीं डिजनी ने ऐश्वर्या राय की आवाज में फिल्म का ये टीजर भी रिलीज किया है.

आपको बता दे कि हॉलीवुड की ये फिल्म 5 साल पहले आई हिट फिल्म मेलफिसेंट का दूसरा भाग है. इस फिल्म के लिए एंजेलीना जोली को जबरदस्त तारीफ मिली थी. ऐसे में इसके दूसरे भाग के हिंदी वर्जन के लिए ऐश्वर्या राय को चुना गया हैं. खबर है कि इसके लिए उन्हें अच्छी खासी फ़ीस दी गई है.

वैसे पिछले कुछ समय में हॉलीवुड फिल्मों का बॉलीवुड में दबदबा काफी बढ़ा है. कुछ समय पहले आई डिजनी की फिल्म द लायन किंग के लिए शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन को चुना गया था. दोनों ने इस फिल्म के हिंदी वर्जन में डब किया था. इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2019 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).