फिल्म 83 के सेट से रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण संग तस्वीर की शेयर, बैट से मार खाते हुए दिखा एक्टर
ये चौथी फिल्म होगी जब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साथ नजर आने जा रहे हैं. इससे पहले दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में साथ काम कर चुके हैं.
अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्म 83 (Film 83) की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) के भूमिका में दिखाई देंगे. इस खास किरदार के रणवीर ने इस साल की शुरुआत से ही मेहनत कर रहे हैं ताकि परदे पर वो एक क्रिकेटर की तरह ही दिखाई दे. इस फिल्म में रणवीर सिंह संग उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी नजर आने जा रही है. फिल्म में भी दीपिका रूमी भाटिया (Romi Bhatia) का किरदार निभाती दिखाई देंगी. फिल्म के सेट से रणवीर ने दीपिका के संग तस्वीर शेयर की है.
रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण और फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान (Kabir Khan) के साथ एक के बाद एक कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. जिसमें तीनों के बीच की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है. इन तस्वीरों के साथ रणवीर ने लिखा कि “मेरी पत्नी का किरदार मेरी पत्नी से बेहतर भला कौन निभा सकता है?”
इतना ही नहीं रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण के संग एक बूमरैंग वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें दीपिका रणवीर को क्रिकेट बैट से हिट करती दिखाई दे रही है. जो बेहद ही फनी है.
वैसे ये चौथी फिल्म होगी जब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साथ नजर आने जा रहे हैं. इससे पहले दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में नजर आ चुके हैं. वैसे दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी फिल्म छपाक की शूटिंग पूरी की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2019 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

