टाटा मोटर्स की कुल बिक्री जून में 14 प्रतिशत घटी
टाटा मोटर्स की कुल बिक्री जून में 14 प्रतिशत बढ़कर 49,073 वाहन रही. पिछले साल कंपनी ने इसी माह में 56,773 वाहनों की बिक्री की थी.
नयी दिल्ली. टाटा मोटर्स की कुल बिक्री जून में 14 प्रतिशत बढ़कर 49,073 वाहन रही. पिछले साल कंपनी ने इसी माह में 56,773 वाहनों की बिक्री की थी.
शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि यात्री वाहन श्रेणी में कंपनी की घरेलू बिक्री 27 प्रतिशत घटकर 13,351 वाहन रही जो पिछले साल जून में 18,213 वाहन थी. यह भी पढ़े-टाटा मोटर्स ने किया बड़ा ऐलान, अप्रैल से घरेलू वाहन 25,000 रुपये तक होंगे महंगे
इसी तरह कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री इस दौरान 35,722 इकाई रही जो पिछले साल समान अवधि की 38,560 वाहन बिक्री से सात प्रतिशत कम है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2019 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

